होम›शिक्षा-करियर›यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!
शिक्षा-करियर

यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया की तस्वीर अब साफ हो गई है. नामांकन पत्रों की जांच में दो निर्दलीय…

Aaj Tak के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया की तस्वीर अब साफ हो गई है. नामांकन पत्रों की जांच में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए. इसके बाद मैदान में बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार रह गए हैं.

निर्दलीय प्रत्याशी ओंकारनाथ चौरसिया और कांते सायना ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था. जांच के दौरान दोनों के नामांकन में जरूरी प्रस्तावक संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं मिलीं. इसी वजह से दोनों के पर्चे निरस्त कर दिए गए. अब राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 10 ही उम्मीदवार मैदान में हैं. ऐसे में इन सीटों पर चुनाव के लिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी, अगर तय प्रक्रिया के दौरान कोई नया बदलाव नहीं होता. 9 अक्टूबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

दो निर्दलीय उम्मीदवारों के पर्चे क्यों खारिज हुए?

ओंकारनाथ चौरसिया और कांते सायना के नामांकन पत्रों में जरूरी प्रस्तावक संबंधी शर्त पूरी नहीं थी. दरअसल, राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन के लिए 10 विधायकों के प्रस्तावक हस्ताक्षर जरूरी थे. दोनों उम्मीदवार इस जरूरी औपचारिकता को पूरा नहीं कर सके. यही वजह रही कि नामांकन की जांच के दौरान दोनों की उम्मीदवारी खत्म हो गई. साथ ही 10 सीटों पर 12 उम्मीदवारों से शुरू हुई तस्वीर बदलकर 10 उम्मीदवारों तक पहुंच गई.

Advertisement

बीजेपी के 8, सपा के 2 उम्मीदवार

अब मैदान में बीजेपी के 8 उम्मीदवार हैं. सपा की तरफ से 2 उम्मीदवार राज्यसभा की सीटों के लिए मैदान में हैं. दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की संख्या मिलाकर कुल 10 हो जाती है. राज्यसभा की इन 10 सीटों के लिए अगर उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर रहती है, तो मतदान की जरूरत नहीं होगी. सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे.

अब सबकी नजर 9 अक्टूबर पर है. यह नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है. इस दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर कोई नया उम्मीदवार या बदलाव सामने नहीं आता है, तो 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. यानी अभी तक की स्थिति में यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला नहीं होगा. दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज होने के बाद बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 7 अक्टूबर को सीएम योगी का आगमन:  कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क - Benipur(Rajatalab) News
शिक्षा-करियर

वाराणसी में 7 अक्टूबर को सीएम योगी का आगमन: कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क - Benipur(Rajatalab) News

आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित
 - nitin naveens first varanasi rally cm yogi himanta biswa sarma join
शिक्षा-करियर

आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित - nitin naveens first varanasi rally cm yogi himanta biswa sarma join

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री:  सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित
शिक्षा-करियर

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री: सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित

लखनऊ में चेतावनी के निशान के करीब पहुंचा गोमती नदी का जलस्तर, 1971 में पार किया था खतरे का निशान - water level of river gomti in lucknow is near alert level water logging in posh areas of lucknow
शिक्षा-करियर

लखनऊ में चेतावनी के निशान के करीब पहुंचा गोमती नदी का जलस्तर, 1971 में पार किया था खतरे का निशान - water level of river gomti in lucknow is near alert level water logging in posh areas of lucknow