आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित - nitin naveens first varanasi rally cm yogi himanta biswa sarma join
आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। HighLight…

सौजन्य से:- Jagran
आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।
HighLights
- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की काशी में पहली जनसभा।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिमंता बिस्वा सरमा भी होंगे मौजूद।
- पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' का समापन।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद काशी क्षेत्र में यह उनकी पहली बड़ी रैली होगी।
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा के समापन पर जगतपुर इंटर कालेज में जनसभा होगी।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने मंगलवार को बताया कि दोपहर तीन बजे होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री का सुबह लगभग 11 बजे विश्वविद्यालय में एलईडी स्क्रीन पर वर्चुअल संबोधन होगा। वडनगर से 250 बाइक पर आ रहे 500 सेवायात्री भी जनसभा में शामिल होंगे। सुबह नौ बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में उनका अभिनंदन किया जाएगा।
इसके बाद सेवायात्री मैदागिन से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक शोभायात्रा में शामिल होंगे। गुजरात की 10 नदियों के जल और गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद गुरुवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। दो दिवसीय काशी दौरे में नितिन नवीन विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 7 अक्टूबर को सीएम योगी का आगमन: कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क - Benipur(Rajatalab) News

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री: सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित

यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!


