होम›शिक्षा-करियर›वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री: सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित
शिक्षा-करियर

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री: सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित

- Hindi News - Up khaas - Seva Sankalp Bike Yatra Kashi | Yogi Adityanath Himanta Biswa Sarma वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री:सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरम…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री:  सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Up khaas

- Seva Sankalp Bike Yatra Kashi | Yogi Adityanath Himanta Biswa Sarma

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री:सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित

- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा बुधवार को काशी में पूरी हुई। करीब 500 बाइक यात्रियों ने काशी पहुंचने के बाद बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में दोपहर करीब 2:30 बजे भाजपा की जनसभा होगी। जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित करेंगे।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा स्वागत

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के मुताबिक, सभी बाइक यात्री सुबह करीब 9 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां सभागार में उनका स्वागत किया गया। यात्रियों को तिलक, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

एलईडी स्क्रीन पर सुना पीएम मोदी का संबोधन

सुबह 10 से 11 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के जरिए सुना गया। इसके बाद सभी बाइक यात्री बस से मैदागिन पहुंचे और वहां से पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। पैदल यात्रा में गुजरात की नदियों के जल से भरे 11 कलश और गंगाजल के 11 कलश शामिल हुए। कुल 22 कलशों के साथ 51 महिलाएं भी यात्रा में रहीं। भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधायक, मंत्री, एमएलसी और कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए। आयोजकों के मुताबिक, पैदल यात्रा में करीब 800 लोग शामिल हुए।

बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, फिर जगतपुर में जनसभा

काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजन-अनुष्ठान और जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सभी यात्री रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे। यहां दोपहर करीब 2:30 बजे भाजपा की जनसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार काशी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

योगी नमो बुक फेस्ट का अवलोकन करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे। वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘नमो बुक फेस्ट, काशी संस्करण’ का अवलोकन करेंगे। इसके बाद जगतपुर की जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन-पूजन करेंगे।

8 अक्टूबर को अयोध्या के लिए रवाना होंगे यात्री

सेवा संकल्प बाइक यात्रा के प्रतिभागी 8 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे काशी से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इसके बाद अयोध्या से दिल्ली पहुंचकर सभी बाइक यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और काशी पहुंचने वाले बाइक यात्रियों का स्वागत करने की अपील की है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें