होमशिक्षा-करियरवाराणसी में गलियों से सड़कों तक 'जल सैलाब', प्रशासनिक दावों की खुली पोल
शिक्षा-करियर

वाराणसी में गलियों से सड़कों तक 'जल सैलाब', प्रशासनिक दावों की खुली पोल

वाराणसी में गलियों से सड़कों तक 'जल सैलाब', प्रशासनिक दावों की खुली पोल वाराणसी में गलियां और सड़क बारिश के पानी से लबालब भरी हुई हैं, लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही प्रशासनिक…

ABP News के अनुसार26 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
वाराणसी में गलियों से सड़कों तक 'जल सैलाब', प्रशासनिक दावों की खुली पोल

सौजन्य से:- ABP News

वाराणसी में गलियों से सड़कों तक 'जल सैलाब', प्रशासनिक दावों की खुली पोल

वाराणसी में गलियां और सड़क बारिश के पानी से लबालब भरी हुई हैं, लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही प्रशासनिक तैयारियों पर भी सवाल खड़े हुए हैं.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है, जो अब आम लोगों के लिए आफत बनती नजर आ रही है. मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से काशी में रेड अलर्ट जारी करने के साथ-साथ अगले दो दिनों तक बारिश की चेतावनी भी जारी की थी. लेकिन 24 अगस्त की रात को हुई भारी बारिश के बाद काशी के सड़क गलियों और बीएचयू परिसर से जो तस्वीर आई है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

वाराणसी में महीनों पहले ही बरसात की तैयारी को लेकर बैठक करने वाले प्रशासन और विभाग ने भी इस बार बेहतर व्यवस्था का दावा किया था लेकिन बारिश के पानी तलाब में तब्दील हुई काशी की सड़कों ने प्रशासनिक दावों की पोल की खोल कर रख दिया है. जलमग्न सड़कों ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है.

दो साल में शुरू हो जाएगा JPNIC, योगी कैबिनेट ने दी हरी झंडी

जब दरिया बन गई काशी की सड़के

एबीपी लाइव की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी जनपद में 24 अगस्त की रात्रि को हुई भारी बारिश के बाद कोदई चौकी, रेवड़ी तालाब क्षेत्र, रविंद्रपुरी इलाका जलमग्न नजर आया. इस दौरान लोगों को मार्ग से गुजरते समय काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. कई गाड़ियां तो मानो थम सी गई, पानी लोगों के दुकान और घरों में प्रवेश कर गया.

BHU के छात्रों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

वहीं सबसे चौंकाने वाली तस्वीर तो काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रवेश द्वार और अस्पताल के बाहर से देखने को मिली जब परिसर का यह क्षेत्र पूरी तरह से पानी में डूबा नजर आया. परिसर में पानी लगने की वजह से मरीज और उनके परिजनों को चिकित्सा व्यवस्था के लिए संघर्ष करना पड़ा. BHU परिसर में बारिश के बाद सड़के जलमग्न होने की वजह से छात्र और मार्ग से गुजर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

गरज चमक के साथ बारिश के आसार

वाराणसी के आसमान में अभी भी घने बादल छाए हुए हैं .रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है . गरज चमक के साथ तेज हवाओं के चलने का भी दौर जारी है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ घंटे तक वाराणसी सहित पूर्वांचल में बारिश होने की संभावना लगातार बनी हुई है. वाराणसी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें