अखिलेश यादव के ऑफिस में 'विभीषण'? योगी सरकार को बताया सपा चीफ का 'सीक्रेट प्लान'
अखिलेश यादव के ऑफिस में 'विभीषण'? योगी सरकार को बताया सपा चीफ का 'सीक्रेट प्लान' समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनके दफ्तर से जानकारियां योगी सरकार तक जा रहीं हैं. सपा नेता ने आखिर ऐस…

सौजन्य से:- ABP News
अखिलेश यादव के ऑफिस में 'विभीषण'? योगी सरकार को बताया सपा चीफ का 'सीक्रेट प्लान'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनके दफ्तर से जानकारियां योगी सरकार तक जा रहीं हैं. सपा नेता ने आखिर ऐसा क्यों कहा? पढ़ें यहां
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंजिया लहजे में दावा किया है कि उनके दफ्तर से जानकारियां योगी सरकार तक जा रहीं हैं.
दरअसल, 26 अगस्त सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश से योगी सरकार द्वारा फ्री बस सेवा पर सवाल किया गया. इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि हमारी ऑफिस को फुल शील्ड करना होगा. हमारी योजनाएं वहां तक पहुंच जा रही हैं. हमें समझ में नहीं आ रहीं हैं कैसे पहुंचा जा रहीं हैं.
कन्नौज सांसद ने कहा कि आज हमें तय करना था, दो हफ्ते पहले कि आने वाले समय में मैनिफेस्टो में हम ये तय करेंगे तो हमारे ऑफिस से ही लगता है ये सूचना पहुंच गई. उसी का ये परिणाम है कि बस फ्री हो गई.
खुशी दुबे से हाथरस तक... अखिलेश ने उठाए ये मुद्दे, बढ़ सकती है योगी सरकार की मुश्किल
PDA में पी का मतलब प्रोटेस्ट
इसके अलावा PDA में बदलाव किए जाने के सवाल पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम प्रोग्रेसिव लोग हैं और परिस्थितियों के अनुसार लोगों को जोड़ते हैं. उन्होंने कहा कि हम जोड़ने वाले लोग हैं. PDA का मतलब ‘प्रोस्टेट’ भी होता है.
स्कूल में वीडियो बनाए जाने पर रोक को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय के वीडियो और बीजेपी सरकार के समय के वीडियो की तुलना करेंगे तो दोनों के बीच का फर्क साफ समझ में आ जाएगा. महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये सालाना देने की योजना पर बीजेपी के सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले पूछते थे कि यह पैसा कहां से आएगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ऐसी योजनाएं पहले भी चलाई हैं, जिसमें 500 रुपये सीधे DBT के जरिए लोगों के खातों में पहुंचाए गए थे. अखिलेश ने दावा किया कि सबसे ज्यादा बैंक खाते खुलवाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया था.
योगी सरकार की योजनाओं का जवाब देने मैदान में डिंपल यादव, किया बड़ा ऐलान
PDA का एक और अर्थ बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि PDA का मतलब ‘पेट में दर्द’ भी है. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उन लोगों को PDA से पेट में दर्द भी होता है. FIR
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


