UP MLC चुनाव: बीजेपी में लखनऊ से दिल्ली तक कवायद तेज; जल्द घोषित होंगे उम्मीदवारों के नाम
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- livehindustan.com
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Ajay Singhविशेष संवाददाता, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर चुनाव होने हैं। भाजपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। 6 सीटों पर उम्मीवार कौन हो, इसे लेकर लखनऊ से दिल्ली तक कवायद तेज हो गई है। अगले हफ्ते तक उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाने की उम्मीद है। दावेदार पूरी ताकत लगाए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में शिक्षक-स्नातक कोटे की 11 विधान परिषद (MLC) सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा अभी इनमें से पांच सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित कर सकी है जबकि शिक्षक-स्नातक कोटे की कई सीटों पर पेंच फंसा है। इस बीच दावेदारों ने लखनऊ से दिल्ली तक कवायद तेज कर दी है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक उम्मीदवारों के नाम घोषित हो सकते हैं।
असल में एक प्रमुख शिक्षक संगठन के मुखिया इस चुनाव में सत्ताधारी दल का साथ पाने को बेताब हैं। वो भी तब जब कई चुनावी सीटों पर उनका संगठन अपने प्रत्याशी उतार चुका है। संगठन के एमएलसी के भी भाजपा के साथ आने की संभावनाएं काफी अधिक हैं। वहीं एक अन्य एमएलसी के शिक्षण संस्थानों से जुड़े विवाद उनकी भाजपा में एंट्री में बाधक हैं। बीते दिनों भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बाकी बची छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर फैसला होना था। मगर ऐसा नहीं हो पाया था।
UP MLC चुनाव: हारी सीटों पर नए विकल्प तलाश में BJP, निर्दलीय भी संपर्क में
कारण यह है कि एक शिक्षक गुट के मुखिया झांसी-इलाहाबाद स्नातक सीट से भगवा दल का साथ चाहते हैं। वहीं कई सीटों पर उनके संगठन के प्रत्याशी भाजपा के खिलाफ खम ठोंक रहे हैं। अब भाजपा उनकी इस विशेष दावेदारी को पचा नहीं पा रही है। उधर, संगठन के एमएलसी को भाजपा का साथ मिलना तय माना जा रहा है। पिछले चुनाव में भगवा दल ने उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। इस बार उनके भगवा दल से ही उतरने की चर्चाएं हैं।
एक और शिक्षक एमएलसी हैं जो इन दिनों भाजपा में आने को लखनऊ से दिल्ली तक पूरा जोर लगाए हुए हैं। दिल्ली में एक नेता से उन्होंने तार भी जोड़ लिए हैं। मगर प्रदेश इकाई में उनके नाम पर सहमति नहीं बन पा रहीं। कुछ दावेदारों ने उनकी यूपी और उसके बाहर की शिक्षण संस्थाओं से जुड़े तमाम दस्तावेज भी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंचा दिए हैं। अब देखना यह है कि इस नूरा-कुश्ती में सफलता किसे मिलती है। जहां तक भाजपा प्रत्याशियों का सवाल है तो आगामी सप्ताह में पार्टी इनका ऐलान कर सकती है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आधा दर्जन सीटों पर चेहरे तय करने की कवायद में पिछले महीने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मंथन किया गया था। बैठक में पार्टी के साथ ही कुछ बाहरी चेहरों के नामों पर भी चर्चा हुई थी। सूत्रों का कहना था कि एक राय नहीं बन पाने के चलते कोर कमेटी की बैठक फिर होगी। इसी के साथ ही पार्टी के कार्यक्रम-अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई थी।
भाजपा प्रदेश टीम की तर्ज पर क्षेत्रीय संगठन में भी बड़े बदलाव करेगी। इसे लेकर पार्टी का प्रदेश नेतृत्व कवायद में जुटा है। संभावना जताई जा रही है कि 10 साल या दो-तीन टर्म से लगातार पदाधिकारी बनने वाले चेहरों को भी इस बार बाहर किया जा सकता है। पार्टी की क्षेत्रीय संगठनात्मक इकाइयों में कई चेहरे लंबे समय से हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चों की टीम को लेकर भी मशक्कत चल रही है।
Loading videos...
और देखें
Loading videos...
और देखें
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में आज छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक और लंबित भर्तियों पर सरकार को घेरेंगे की तैयारी - rahul gandhi to address students in prayagraj on paper leaks

प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम; अजय राय के नेतृत्व में निकली बाइक रैली

शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी की बातचीत, 250 से अधिक स्थानों पर गूंज पार्क स्थापित


