Lucknow News: लखनऊ विवि में कई पदों पर नए चेहरों की तैनाती
{"_id":"6a7647127413df0b4e088703","slug":"new-faces-appointed-to-various-posts-at-lucknow-university-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1865850-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विवि म…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a7647127413df0b4e088703","slug":"new-faces-appointed-to-various-posts-at-lucknow-university-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1865850-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विवि में कई पदों पर नए चेहरों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विवि में कई पदों पर नए चेहरों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किए। कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही, एक कर्मचारी को सेवानिवृत्ति तक सेवा विस्तार देने का भी आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विधि संकाय के प्रो. आनंद कुमार विश्वकर्मा को अगले आदेश तक विश्वविद्यालय स्तर पर समन्वयक (संबद्ध महाविद्यालय) नियुक्त किया गया है। एक अन्य आदेश में अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. रोली मिश्रा को तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो पहले हो, विश्वविद्यालय के टैगोर पुस्तकालय का अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी तीसरे आदेश में प्रथम परिनियमावली 2.20 (पंचम संशोधन) के प्रावधानों के तहत लोक प्रशासन विभाग के एक कर्मचारी को 8 अगस्त 2026 से एक वर्ष की अवधि या अधिवार्षिकी आयु प्राप्त होने अथवा अगले आदेश तक, जो पहले हो, सेवा विस्तार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
लविवि में प्रशासनिक फेरबदल के तहत लोक प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी प्रो. वैशाली सक्सेना को सौंपी गई है। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रो. वैशाली सक्सेना तीन वर्ष की अवधि अथवा अधिवर्षिता (सेवानिवृत्ति) की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगी।
लविवि में एलुमनी गतिविधियों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कुलपति के आदेश के अनुपालन में भूगोल विभाग के प्रो. ध्रुव सेन सिंह को एलुमनी फाउंडेशन, लखनऊ विश्वविद्यालय का समन्वयक नियुक्त किया गया है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, प्रो. ध्रुव सेन सिंह को तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक (जो पहले हो) इस दायित्व का निर्वहन करना होगा।
लविवि प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो छात्रावासों में नए प्रोवोस्ट की नियुक्ति की है। कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो. रत्ना कटियार को उनकी विभागीय जिम्मेदारियों के अतिरिक्त निवेदिता मैनेजमेंट गर्ल्स हॉस्टल का प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है। वहीं, विधि संकाय की प्रो. अर्चना सिंह को डॉ. आंबेडकर हॉल का प्रोवोस्ट बनाया गया है। दोनों शिक्षकों की नियुक्ति शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रभावी होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कल पैतृक घर जाएंगे LoP राहुल गांधी, प्रयागराज में कार्यक्रम की तैयारी में जुटी कांग्रेस

'कॉस्मेटिक फेशियल' पर 7,000 करोड़ रुपये खर्च कर योगी आदित्यनाथ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: यूपी सीएम पर अखिलेश का तंज

UP NEET UG Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू, नोट करें शेड्यूल; जानें फीस और जरूरी नियम