प्रयागराज में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप - prayagraj mans body found in field murder suspected
प्रयागराज में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप प्रयागराज के मड़वा में सड़क किनारे धान के खेत में 40 वर्षीय दिनेश वनवासी का शव मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्ट…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
प्रयागराज के मड़वा में सड़क किनारे धान के खेत में 40 वर्षीय दिनेश वनवासी का शव मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्ट ...और पढ़ें
HighLights
- प्रयागराज के मड़वा में दिनेश वनवासी का शव खेत में मिला।
- परिजनों ने पंडित वनवासी पर हत्या का आरोप लगाया, वह फरार है।
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार।
संवाद सूत्र, मड़वा(प्रयागराज)। सराय ममरेज के खड़हरा गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश वनवासी का शव शुक्रवार सुबह सड़क किनारे धान के खेत में मिला। दिनेश गुरुवार शाम को खुर्रमशाहपुर के पंड़ित वनवासी के साथ शादी समारोह में गया था। ग्रामीणों ने शव को देखकर सराय ममरेज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का आरोप है कि दिनेश की हत्या पंड़ित वनवासी ने की है, जो फरार हो गया है। दिनेश अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था, और उसकी मां कलुआ देवी तथा पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

CM योगी कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से करेंगे पुष्पवर्षा: मेरठ में औघड़नाथ मंदिर ATS के हवाले, 70 साल में साइकिल से निकले कांवड़ लेने - Meerut News

वकालत की आड़ में अपराध करने वालों पर कसेगा शिकंजा; लखनऊ पुलिस की स्पेशल सेल एक्टिव

पूर्व अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, वन रक्षक भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण - up forest guard jobs 20 reservation for exagniveers


