होमदेश-दुनियालखनऊ में 5 दिन में 98 मिमी बारिश हुई: सुबह से बादल छाए, चल रही तेज हवा; गरज-चमक के साथ हो सकती है बरसात - Lucknow News
देश-दुनिया

लखनऊ में 5 दिन में 98 मिमी बारिश हुई: सुबह से बादल छाए, चल रही तेज हवा; गरज-चमक के साथ हो सकती है बरसात - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Heavy Rain Clouds Strong Winds Forecast लखनऊ में 5 दिन में 98 मिमी बारिश हुई:सुबह से बादल छाए, चल रही तेज हवा; गरज-चमक के साथ हो सकती है बरसात - क…

bhaskar.com के अनुसार8 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
लखनऊ में 5 दिन में 98 मिमी बारिश हुई:  सुबह से बादल छाए, चल रही तेज हवा; गरज-चमक के साथ हो सकती है बरसात - Lucknow News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Weather Update | Heavy Rain Clouds Strong Winds Forecast

लखनऊ में 5 दिन में 98 मिमी बारिश हुई:सुबह से बादल छाए, चल रही तेज हवा; गरज-चमक के साथ हो सकती है बरसात

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं, धूप भी निकली है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। दिन में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। बीते 5 दिनों में (3 से 7 अगस्त के बीच) 98.2 मिमी बारिश हुई है।

7 अगस्त लखनऊ में कुल बरसात 7.1 मिलीमीटर हुई। यह सामान्य बारिश की तुलना में 44 फीसदी अधिक है क्योंकि इस दिन का कोटा 4.9 मिमी था। इस मानसून में अब तक 269 मिमी बारिश हुई है। जबकि, सामान्य औसत 365.7 मिमी है।

5 दिन की बारिश से सुधरा मानसून का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में बीते 4-5 दिनों में हुई मूसलाधार बारिश ने प्रदेश में पानी की कमी को काफी हद तक दूर कर दिया है। बारिश के इस नए दौर से राज्य में मानसून का प्रदर्शन सुधरकर अब सामान्य श्रेणी में आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के आंकड़ों में 10% का बड़ा सुधार देखने को मिला है। पहले जहां सामान्य से 29% कम बारिश दर्ज की गई थी, वहीं अब यह घटकर मात्र -19% रह गई है। मौसम विज्ञान के नियमों के मुताबिक -19% से +19% तक की बारिश को सामान्य माना जाता है।

4 दिन में मानसून का सिस्टम और मजबूत होगा

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बने हवा के दबाव के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी के पास एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो आगे बढ़ेगा। आने वाले 4 दिन में मानसून का यह सिस्टम और मजबूत होगा, जिससे खासकर दक्षिण उत्तर प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें