CM योगी कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से करेंगे पुष्पवर्षा: मेरठ में औघड़नाथ मंदिर ATS के हवाले, 70 साल में साइकिल से निकले कांवड़ लेने - Meerut News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Meerut Kanwar Yatra LIVE | CM Yogi Adityanath Visit Pushp Varsha Update CM योगी कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से करेंगे पुष्पवर्षा:मेरठ में औघड़नाथ मंदिर ATS के हवाले, 70 साल मे…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Meerut Kanwar Yatra LIVE | CM Yogi Adityanath Visit Pushp Varsha Update
CM योगी कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से करेंगे पुष्पवर्षा:मेरठ में औघड़नाथ मंदिर ATS के हवाले, 70 साल में साइकिल से निकले कांवड़ लेने
- कॉपी लिंक
सावन माह शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी चरम पर है। आज CM योगी मेरठ में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे। वह करीब 50 मिनट तक शहर में रहेंगे।
वहीं, मेरठ के औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था ATS ने संभाल ली है। साथ ही मंदिर की सुरक्षा में करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती है।
शनिवार सुबह से ही दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। दिल्ली के रहने वाले 70 साल के प्रमोद साइकिल से ही कांवड़ लेकर आ रहे हैं। साथ ही साइकिल पर उन्होंने BMW का लोगों भी लगा रखा है।
प्रमोद कुमार ने कहा- वह पिछले 8 से 10 वर्षों से हरिद्वार से साइकिल पर ही कांवड़ लेकर आते हैं। यात्रा के दौरान वह रोज करीब 100 से 150 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। उनका कहना है कि साइकिल चलाना सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मंत्र है।
यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
दिल्ली के रहने वाले 70 साल के प्रमोद साइकिल से ही कांवड़ लेकर आ रहे हैं। साथ ही साइकिल पर उन्होंने BMW का लोगों भी लगा रखा है।
प्रमोद कुमार ने कहा- वह पिछले 8 से 10 वर्षों से हरिद्वार से साइकिल पर ही कांवड़ लेकर आते हैं। यात्रा के दौरान वह रोज करीब 100 से 150 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। उनका कहना है कि साइकिल चलाना सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मंत्र है।
- कॉपी लिंक
मेरठ में शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में होने वाले जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रहेगी। मंदिर की सुरक्षा की कमान एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ने संभाल ली है। एटीएस ने मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है, जिसमें 1000 पुलिसकर्मियों के अलावा आरएएफ, आरआरएफ और पीआरडी के जवान भी तैनात रहेंगे।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैचुनाव आने दीजिए हुजूर, अफसर भी गालियां देंगे: संसद में छाई रवि किशन की अदाकारियां; सीढ़ी लगाकर पाताल गए नेताजी
- प्रतापगढ़ में पूरा परिवार खत्म, जिंदा बचा बेटा फूट-फूटकर रोया: बोला- मां-बाप, भाई, पत्नी, बच्चे सब खत्म हो गए, दर्द कैसे बयां करूं
- यौन उत्पीड़न आरोपों से घिरे BJP विधायक का नया AUDIO: यूपी के बाहुबली भाइयों के नाम लिए, कहा- वे मुझे मारें, उससे पहले मर्डर करा दूंगा
- सनी देओल-प्रीति जिंटा लखनऊ में तांगे से घूमे: योगी से मिले; फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन किया, VIDEO
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप - prayagraj mans body found in field murder suspected

वकालत की आड़ में अपराध करने वालों पर कसेगा शिकंजा; लखनऊ पुलिस की स्पेशल सेल एक्टिव

पूर्व अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, वन रक्षक भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण - up forest guard jobs 20 reservation for exagniveers


