होमशिक्षा-करियरप्रयागराज में आज छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक और लंबित भर्तियों पर सरकार को घेरेंगे की तैयारी - rahul gandhi to address students in prayagraj on paper leaks
शिक्षा-करियर

प्रयागराज में आज छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक और लंबित भर्तियों पर सरकार को घेरेंगे की तैयारी - rahul gandhi to address students in prayagraj on paper leaks

प्रयागराज में आज छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक और लंबित भर्तियों पर सरकार को घेरेंगे की तैयारी राहुल गांधी आज प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे, जहां वे पेपर लीक और लंबि…

Jagran के अनुसार8 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
प्रयागराज में आज छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक और लंबित भर्तियों पर सरकार को घेरेंगे की तैयारी
 - rahul gandhi to address students in prayagraj on paper leaks

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज में आज छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक और लंबित भर्तियों पर सरकार को घेरेंगे की तैयारी

राहुल गांधी आज प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे, जहां वे पेपर लीक और लंबित भर्तियों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार ...और पढ़ें

HighLights

- राहुल गांधी आज प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम करेंगे।

- पेपर लीक, लंबित भर्तियों पर सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी।

- कार्यक्रम में एक लाख से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पेपर लीक, लंबित भर्तियों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम शनिवार को प्रतियोगियों की नगरी प्रयागराज में होगा। केपी इंटर कॉलेज मैदान में राहुल गांधी लगभग ढाई घंटे छात्रों-युवाओं से संवाद करके केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरेंगे।

सर्वप्रथम वह स्वराज भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य है। इसको लेकर कांग्रेस ने व्यापक तैयारी की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नुक्कड़ सभाएं करके छात्रों को आमंत्रित किया। शुक्रवार को देर रात तक तैयारी चलती रही। राहुल विशेष विमान से दोपहर 3.15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 4.15 बजे स्वराज भवन पहुंचेंगे।

सांसद, विधयाक और प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव दृष्टिगत तैयारियों को लेकर विमर्श करने के बाद शाम छह बजे केपी इंटर कालेज पहुंचेंगे। वहां उनका रात 8.30 बजे तक छात्रों से संवाद होगा। प्रतियोगी छात्रों के साथ मंच पर राहुल अकेले रहेंगे। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी व प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि राहुल के कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी हो गयी है।

बाइक रैली निकालकर युवाओं को किया आमंत्रित

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ''मोना'' ने रैली को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन से आरंभ हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आनंद भवन तक गई। इसके माध्यम से युवाओं को राहुल के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया।

इसमें पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण, प्रदीप मिश्र अंशुमन, मुकुंद तिवारी, सुधाकर तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, विनय पांडेय, दिनेश यादव, गरुण पांडेय, निशांत त्रिपाठी, रजनीश सिंह, परवेज अख्तर अंसारी, मनोज पासी, सौरभ पांडेय, आदेश शर्मा, सत्यम कुशवाहा, जीतेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे।

खबरें और भी

कांग्रेस ने देश बनाया, भाजपा ने उसे बेचा

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस के बैनर तले गोरे अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी गई। देश आजाद हुआ तो वह गरीब था। कांग्रेस ने आधुनिक भारत का सपना देखकर उसका निर्माण किया। एक तरफ देश को बनाने वाली कांग्रेस है तो दूसरी तरफ उसे बेचने वाली भाजपा।

सिविल लाइंस स्थित जाेन कनेक्ट बाइ द पार्क होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, सिर्फ प्रधानमंत्री के अपने मन की बात कहने से काम नहीं चलेगा। छात्रों की बात भी सुननी होगी। बीते 12 साल में करीब एक लाख सरकारी विद्यालय बंद किए जा चुके हैं।

सरकार ने नौकरी के अवसर छोड़े हैं न पढ़ने के। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चिंतित हैं। उन्हें दर्द हो रहा। भाजपा की सरकार में 154 पेपर लीक हो गए। इसलिए राहुल गांधी को आगे आना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से सरकार घबरा गई है। जिस होटल में वह लोग रुके हैं, उसे भी अचानक खाली करा लिया गया।

राहुल ने दिया संदेश...मिलकर बदलेंगे हालात

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को संगमनगरी में छात्रों की गूंज नामक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय नजर आए। राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मौजूदा हालात में छात्रों के लिए कोई भविष्य नहीं बचा है। उन्होंने इसे मिलकर बदलने का आह्वान किया और कहा 'हम सब मिलकर बदलेंगे'। छात्रों की गूंज नामक कार्यक्रम केपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

छात्रों की गूंज कार्यक्रम स्थल का कांग्रेस नेताओं ने निरीक्षण करके तैयारियां देखी। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सांसद उज्जवल रमण सिंह सहित अनेक नेताओं ने अलग-अलग समय पर केपी इंटर कालेज का दौरा किया।

ओबीसी प्रकोष्ठ ने दिखाई ताकत

सरदार पटेल संस्थान में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम की सफलता के लिए शक्ति प्रदर्शन किया। प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू मौर्या के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उनके प्रयास की सराहना की। इस दौरान डॉ. अनिल जय हिंद, ओम प्रकाश महतो, वरुण चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें