प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम; अजय राय के नेतृत्व में निकली बाइक रैली
प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम; अजय राय के नेतृत्व में निकली बाइक रैली कार्यकर्ताओं ने स्थानीय छात्रों, युवाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से संपर्क साधा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team…

सौजन्य से:- ETV Bharat
प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम; अजय राय के नेतृत्व में निकली बाइक रैली
कार्यकर्ताओं ने स्थानीय छात्रों, युवाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से संपर्क साधा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 8, 2026 at 7:00 AM IST
प्रयागराज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 08 अगस्त को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं. शुक्रवार को प्रयागराज में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन से शुरू हुई.
यह बाइक रैली छात्रसंघ भवन से प्रारंभ होकर कटरा, बैंक रोड, डब्ल्यूएस रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी. रैली के दौरान आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय छात्रों, युवाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से संपर्क साधा. छात्रों को 08 अगस्त को शाम 5 बजे केपी ग्राउंड में आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.
आयोजन से जुड़े पूर्व छात्र नेता और कांग्रेस पदाधिकारी एडवोकेट रजनीश ने बताया कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के व्यवसायीकरण, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, पेपर लीक के मामलों, छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसरों जैसे मुद्दों पर युवाओं की बात को एक मंच प्रदान करना है.
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष सीधे छात्रों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे. गौरतलब है कि कार्यक्रम स्थल केपी ग्राउंड को लेकर कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट की ओर से अनुमति वापस लिए जाने संबंधी प्रशासनिक और तकनीकी विवाद भी सामने आया है.
इसमें हाईकोर्ट के निर्देशों और मौसम की परिस्थितियों का हवाला दिया गया है. हालांकि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं पार्टी नेताओं ने 08 अगस्त को ही इस संवाद कार्यक्रम को आयोजित करने का दावा किया है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी की बातचीत, 250 से अधिक स्थानों पर गूंज पार्क स्थापित

Lucknow News: लखनऊ विवि में कई पदों पर नए चेहरों की तैनाती

'कॉस्मेटिक फेशियल' पर 7,000 करोड़ रुपये खर्च कर योगी आदित्यनाथ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: यूपी सीएम पर अखिलेश का तंज


