होमशिक्षा-करियरयूपी में किन छात्रों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट? यहां जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया - up free tablet scheme 2026 know the courses eligibility and documents
शिक्षा-करियर

यूपी में किन छात्रों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट? यहां जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया - up free tablet scheme 2026 know the courses eligibility and documents

यूपी में किन छात्रों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट? यहां जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया UP Free Tablet Yojana| योगी सरकार प्रदेश के होनहार छात्रों को फ्री टैबलेट बांट रही है। किन-किन कोर्स के छात्रों ...और पढ़ें सम…

Jagran के अनुसार27 अगस्त 2026 को 08:27 am बजे
यूपी में किन छात्रों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट? यहां जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया
 - up free tablet scheme 2026 know the courses eligibility and documents

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में किन छात्रों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट? यहां जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

UP Free Tablet Yojana| योगी सरकार प्रदेश के होनहार छात्रों को फ्री टैबलेट बांट रही है। किन-किन कोर्स के छात्रों ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

साक्षी गुप्ता, लखनऊ। UP Tablet Scheme 2026 | अगर आप भी उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और सरकार की तरफ से मिलने वाले फ्री टैबलेट योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।

(Swami Vivekanand Yuva Sashaktikaran Yojana) स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत योगी सरकार प्रदेश के 25 लाख छात्रों को मुफ्त में टैबलेट दे रही है।

यह योजना न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है, बल्कि यह उनके करियर की राह को भी आसान बनाएगी।

आइए जानते हैं कि कौन-कौन से कोर्स के छात्र इस योजना के पात्र हैं, आवेदन का सही तरीका क्या है और इसके लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना क्या है?

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है, जिसके तहत राज्य के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को हर छात्र तक पहुंचाना और उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है।

किन-किन कोर्स के छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट?

- ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन: BA, B.Sc, B.Com, MA, M.Sc, M.Com आदि।

- तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा: B.Tech, M.Tech, BCA, MCA, BBA, MBA आदि।

- डिप्लोमा व कौशल विकास: ITI, पॉलिटेक्निक और अन्य स्किल डेवलपमेंट कोर्स।

- मेडिकल व पैरामेडिकल: MBBS, BDS, BAMS, BHMS, B.Sc Nursing, B.Pharm आदि।

मुफ्त टैबलेट के लिए क्या है पात्रता?

(Free Tablet) मुफ्त टैबलेट लेने वाला छात्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो। इसके साथ ही छात्र यूपी के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या कॉलेज में नामांकित हो। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय से जुड़ी शर्तें भी मायने रखती हैं।

कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?

- आधार कार्ड

- पासपोर्ट साइज फोटो

- निवास प्रमाण पत्र

- चालू शैक्षणिक सत्र का नामांकन रसीद/आइडेंटिटी कार्ड

- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

कैसे करें आवेदन और क्या है पूरी प्रक्रिया? (Step-by-Step Process)

(Yogi Government) यूपी सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को अलग से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। कॉलेज खुद ही आपका डेटा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करता है।

जैसे कि आप जिस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं, वही संस्थान आपके नामांकन (एनरोलमेंट) और पात्रता का विवरण DG शक्ति पोर्टल (DG Shakti Portal) पर खुद अपलोड करता है।

इसके बाद कॉलेज द्वारा भेजे गए छात्रों के डेटा का विश्वविद्यालय और प्रशासन द्वारा सत्यापन किया जाता है।

टैबलेट वितरण कब और कैसे होगा?

पोर्टल पर डेटा फीड होने के बाद जिन छात्रों का नाम लिस्ट में शामिल होता है, उन्हें कॉलेज की तरफ से SMS या नोटिस बोर्ड के जरिए इन्फॉर्म किया जाता है। सत्यापन पूरा होने के बाद कॉलेज परिसर में ही मुफ्त टैबलेट या स्मार्टफोन का वितरण किया जाता है।

कब मिलेगा मुफ्त टैबलेट?

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना का लाभ आमतौर पर उन छात्रों को दिया जाता है जो अपने कोर्स (जैसे ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेज्युएशन, डिप्लोमा या ITI) के आखिरी साल में होते हैं। डेटा वेरिफिकेशन का प्रॉसेस खत्म होने के बाद, नवंबर से लेकर अगले साल के मई महीने के बीच कॉलेज परिसर में ही टैबलेट बांटे जाते हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें