होमशिक्षा-करियर'अब जब चाहे अयोध्या-काशी जाएंगे’, फ्री यात्रा की सौगात पर भावुक हुईं बुजुर्ग, कहा- योगी जी पर गर्व
शिक्षा-करियर

'अब जब चाहे अयोध्या-काशी जाएंगे’, फ्री यात्रा की सौगात पर भावुक हुईं बुजुर्ग, कहा- योगी जी पर गर्व

मुख्यमंत्री को सामने देखते ही कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष किया। वहीं, युवतियों और बेटियों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गर्व है। ‘अब जहां जाने की इच्छा होगी, जा सकेंगे’ गोसाईं…

Navbharat Times के अनुसार26 अगस्त 2026 को 02:22 pm बजे
'अब जब चाहे अयोध्या-काशी जाएंगे’, फ्री यात्रा की सौगात पर भावुक हुईं बुजुर्ग, कहा- योगी जी पर गर्व

सौजन्य से:- Navbharat Times

मुख्यमंत्री को सामने देखते ही कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष किया। वहीं, युवतियों और बेटियों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गर्व है।

‘अब जहां जाने की इच्छा होगी, जा सकेंगे’

गोसाईंगंज की गणेश देवी ने मुख्यमंत्री की पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि अब वह निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगी। राजरानी ने कहा कि अब जहां जाने की इच्छा होगी, वहां जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने माताओं को बड़ा उपहार दिया है।लखनऊ के निजामपुर की मिठाना देवी ने कहा कि सरकार ने ऐसी सुविधा दी है, जिससे अब यात्रा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

कार्यक्रम में मौजूद कई बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि किराये की चिंता के कारण कई बार वे धार्मिक यात्राओं का कार्यक्रम नहीं बना पाती थीं। अब अयोध्या और काशी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करना उनके लिए आसान हो जाएगा।

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जाएंगी छात्राएं

निशुल्क यात्रा सुविधा को लेकर छात्राओं में भी उत्साह नजर आया। मुंशी पुलिया निवासी नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली श्रीवास्तव ने कहा कि वह रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जाएंगी और इस सुविधा का लाभ लेंगी।जानकीपुरम की आस्था राजपूत ने बताया कि वह अपनी मां के साथ भाई को राखी बांधने जाएंगी। दोनों इस सुविधा का लाभ उठाएंगी। खदरा की शगुन निषाद भी योजना को लेकर उत्साहित दिखीं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी और मिठाई भी दी गई।

‘महिलाओं और बच्चों की चिंता करते हैं मुख्यमंत्री’

फैजुल्लागंज की हिना परवीन ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए मुख्यमंत्री की सोच और योजनाओं को देखकर गर्व महसूस होता है। सिद्धार्थनगर की दिव्या पाठक ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने वाली सोच के साथ योजनाएं चलाई जा रही हैं।कार्यक्रम में सरोजनीनगर की कृष्णावती, जनक दुलारी और उबराजा समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं भी पहुंचीं। कई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और सिलाई, कताई-बुनाई जैसे कामों के जरिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रही हैं।

‘परिवार पैसा न दे तो भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे’

उन्नाव की सुनीता अवस्थी ने मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान भावुक होकर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सुविधा मिलने से अगर परिवार के लोग यात्रा के लिए पैसे न भी दें, तब भी महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह बड़ी सौगात है। वहीं उन्नाव की पुष्पा ने भी मुफ्त बस यात्रा सुविधा मिलने पर खुशी जताई।

लखनऊ की उषा पाल ने कहा कि अब महिलाओं को कहीं आने-जाने के लिए किसी का मोहताज नहीं रहना पड़ेगा। वे जब चाहें, निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छे लोगों को चुना जाता है तो अच्छा ही होता है।

‘अब मंदिर, अयोध्या, बनारस कहीं भी जा सकते हैं’

सीतापुर की रीता सक्सेना ने मुख्यमंत्री को योजना की बधाई देते हुए कहा कि अब सीतापुर से लखनऊ आना-जाना आसान होगा। उन्होंने इसे महिलाओं के लिए बड़ी सहूलियत बताया और कहा कि अब किसी के आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।रीता ने कहा कि जब भी इच्छा होगी, मंदिर, अयोध्या या बनारस कहीं भी जा सकेंगी।

गाजीपुर की लायका खातून ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब उनका सफर आसान हो गया है। मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि जब अच्छी सरकार चुनी जाती है तो लोगों को इसी तरह सुविधाओं का लाभ मिलता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें