होमशिक्षा-करियरलखनऊ को मिली करोड़ों की सौगात, राजनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
शिक्षा-करियर

लखनऊ को मिली करोड़ों की सौगात, राजनाथ सिंह ने किया शिलान्यास

लखनऊ को मिली करोड़ों की सौगात, राजनाथ सिंह ने किया शिलान्यास केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं पर करीब 101 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे…

ABP News के अनुसार30 अगस्त 2026 को 10:31 am बजे
लखनऊ को मिली करोड़ों की सौगात, राजनाथ सिंह ने किया शिलान्यास

सौजन्य से:- ABP News

लखनऊ को मिली करोड़ों की सौगात, राजनाथ सिंह ने किया शिलान्यास

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं पर करीब 101 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

लखनऊ के कैंट क्षेत्र के विकास को लेकर रविवार को बड़ा कदम उठाया गया. रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं पर करीब 101 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. रक्षा मंत्री का लक्ष्य लखनऊ कैंट को मॉडल कैंटोनमेंट बोर्ड के तौर पर विकसित करना है.

राजनाथ सिंह रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 10:50 बजे दिलकुशा लॉन पहुंचे. यहां उन्होंने सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना. इस दौरान लखनऊ के भाजपा विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री, मेयर सुषमा खर्कवाल और कैंट बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे.

'दूरबीन, ड्रोन और सैटेलाइट से भी नहीं दिख रहे गड्ढे', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश

कैंट के बच्चों के लिए शुरू होगी अभ्युदय कोचिंग

कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि लखनऊ छावनी के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के लिए मंगला देवी जूनियर हाईस्कूल में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग शुरू की जा रही है. इसमें अब तक करीब 105 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है. पहले चरण में बच्चों को एनडीए और जीडीएस की तैयारी कराई जाएगी. इसके बाद नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी शुरू करने की योजना है.

असीम अरुण ने कहा कि कोविड के दौरान जब ज्यादातर कोचिंग संस्थान ऑनलाइन हो गए थे, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकारी कोचिंग को भी ऑनलाइन शुरू किया गया. इसी पहल से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को आगे बढ़ाया गया और अब विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल रहा है.

गांव के बच्चों तक भी पहुंचेगी ऑनलाइन कोचिंग

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन में फ्री ऑनलाइन कोचिंग की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही थी. सरकार का प्रयास है कि ऑनलाइन शैक्षणिक कंटेंट ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचे, ताकि गांव में रहने वाला बच्चा भी मोबाइल या दूसरे डिवाइस के जरिए पढ़ाई कर सके.

उन्होंने कहा कि अवसर की समानता तभी पूरी होगी, जब उन बच्चों तक भी शिक्षा पहुंचे, जिनके पास मोबाइल, डिवाइस या इंटरनेट की सुविधा नहीं है. सरकार ऐसे विद्यार्थियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है.

बागपत मॉडल की तर्ज पर लखनऊ में होगा प्रयोग

असीम अरुण ने बताया कि बागपत में यूनिफॉर्म रिसोर्सेज की एकेडमी का प्रयोग सफल रहा है. वहां करीब 65 फीसदी बच्चों का चयन हुआ है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर इसी तरह के प्रयोग को लखनऊ में भी आगे बढ़ाया जाएगा. इसमें स्किल डेवलपमेंट के साथ यूपीएससी की तैयारी और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के डिप्लोमा जैसे कोर्स शामिल किए जाएंगे.

ब्रजेश पाठक बोले- लखनऊ के विकास को मिली नई दिशा

कैंट में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को सजाने-संवारने और यहां बड़ी विकास परियोजनाएं लाने का काम किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन परियोजनाओं को गति देकर लखनऊ के विकास को नई दिशा दी है.

उन्होंने कहा कि आज दूसरे शहरों से लोग लखनऊ आते हैं तो कहते हैं कि 'लखनऊ जैसा कोई शहर नहीं है.' राजधानी विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ को बड़ी परियोजनाओं से विकसित करने के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लखनऊ को लेकर देखे गए सपने को भी आगे बढ़ाया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लखनऊ में फ्लाईओवर, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल और स्कूल जैसी कई बड़ी परियोजनाएं विकसित हुई हैं. अब मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के जरिए शहर के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आईएएस, पीसीएस और डॉक्टर बनने की तैयारी का अवसर मिलेगा.

रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का भी होगा अनावरण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के पास पहुंचेंगे. यहां वह रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

राजनाथ सिंह ने लखनऊ से अपने पुराने जुड़ाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लखनऊ में उनकी पढ़ाई हुई है और शहर को लगातार विकास की ओर बढ़ते देखना उनके लिए खुशी की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के जरिए हर साल लखनऊ से बड़ी संख्या में बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होंगे.

लखनऊ में 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी रहेंगे मौजूद

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें