होममनोरंजनवाराणसी के प्रमुख मंदिरों-घाटों को रोशन करने का तीन बार टेंडर रद, अब चौथी बार तलाश ‘काम करने वाले’ की - tenders to illuminate varanasis prominent temples and ghats cancelled three times now a search for a capable contractor for the fourth time
मनोरंजन

वाराणसी के प्रमुख मंदिरों-घाटों को रोशन करने का तीन बार टेंडर रद, अब चौथी बार तलाश ‘काम करने वाले’ की - tenders to illuminate varanasis prominent temples and ghats cancelled three times now a search for a capable contractor for the fourth time

वाराणसी के प्रमुख मंदिरों-घाटों को रोशन करने का तीन बार टेंडर रद, अब चौथी बार तलाश ‘काम करने वाले’ की वाराणसी के प्रमुख मंदिरों और घाटों को रोशन करने की 16.93 करोड़ रुपये की योजना के लिए चौथी बार निविदा ...और पढ़ें HighL…

Jagran के अनुसार31 अगस्त 2026 को 06:31 am बजे
वाराणसी के प्रमुख मंदिरों-घाटों को रोशन करने का तीन बार टेंडर रद, अब चौथी बार तलाश ‘काम करने वाले’ की
 - tenders to illuminate varanasis prominent temples and ghats cancelled three times now a search for a capable contractor for the fourth time

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी के प्रमुख मंदिरों-घाटों को रोशन करने का तीन बार टेंडर रद, अब चौथी बार तलाश ‘काम करने वाले’ की

वाराणसी के प्रमुख मंदिरों और घाटों को रोशन करने की 16.93 करोड़ रुपये की योजना के लिए चौथी बार निविदा ...और पढ़ें

HighLights

- वाराणसी के मंदिरों-घाटों को रोशन करने की योजना।

- 16.93 करोड़ रुपये की लागत का यह प्रोजेक्ट।

- तीन बार टेंडर रद्द, चौथी बार निविदा जारी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी के प्रमुख मंदिरों और घाटों को रोशन करने की योजना को ठेकेदारों का इंतजार है। तीन बार निविदा आमंत्रित करने के बाद भी प्रतिस्पर्धात्मक दरें नहीं मिलने से प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी। अब परिषद विद्युत वृत्त ने इसी काम के लिए चौथी बार ई-निविदा जारी की है।

यानी करीब 17 करोड़ रुपये के काम के लिए विभाग को अब तक ऐसा ठेकेदार नहीं मिल सका, जो प्रतिस्पर्धी दर पर काम करने को तैयार हो। योजना के तहत भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, काल भैरव मंदिर, संकट मोचन मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, अस्सी घाट, पंचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट समेत अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाना है।

निविदा में काम की अनुमानित लागत 1693.19 लाख रुपये (16.93 करोड़) रखी गई है। ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए 12 माह मिलेंगे। दिलचस्प यह है कि विभाग ने पिछली तीन निविदाओं के अनुभव को देखते हुए इस बार साफ तौर पर लिखा है कि पूर्व में आमंत्रित निविदाएं प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्राप्त न होने के कारण निरस्त की जा चुकी हैं। ऐसे में चौथी बार जारी निविदा में विभाग की नजर सिर्फ ठेकेदार पर नहीं, बल्कि काम के लिए मिलने वाली दरों पर भी होगी।

निविदा की शुरुआत 29 अगस्त 2026 से हुई है और तकनीकी बिड 9 सितंबर को सुबह 11 बजे खोली जाएगी। धरोहर धनराशि 33.86 लाख रुपये निर्धारित है। सवाल यह है कि काशी के प्रमुख पर्यटन स्थलों को रोशन करने वाली 16.93 करोड़ की योजना चौथी कोशिश में जमीन पर उतर पाएगी या फिर दरों के फेर में एक और टेंडर फंस जाएगा?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें