यूपी में विनोद तावड़े के 4 सह-प्रभारी; जगदीश के साथ मेधा, प्रदीप और अनंत को भी जिम्मा
यूपी में विनोद तावड़े के 4 सह-प्रभारी; जगदीश के साथ मेधा, प्रदीप और अनंत को भी जिम्मा By Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊभारीतय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े के काम…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में विनोद तावड़े के 4 सह-प्रभारी; जगदीश के साथ मेधा, प्रदीप और अनंत को भी जिम्मा
By Ritesh Verma
लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊभारीतय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े के काम में सहयोग के लिए जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी बीजेपी का सह प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा महासचिव और राज्य के प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारी जगदीश पटेल।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े के काम-काज में सहयोग के लिए चार सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। तावड़े के साथ-साथ एक सह-प्रभारी जगदीश पटेल के नाम का ऐलान पहले ही हो गया था। बुधवार को जारी विस्तृत सूची में जगदीश पटेल के साथ-साथ मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को भी इस पद पर नियुक्त कर दिया है। जगदीश पटेल नितिन नवीन की नई टीम में राष्ट्रीय सचिव बनाए गए थे। नितिन नवीन ने भाजपा के नए पदाधिकारियों और अन्य नेताओं को अलग-अलग राज्यों में संगठन का प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया है, जिसमें उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी समेत कई नेताओं को अलग-अलग राज्यों में इंचार्ज और को-इंचार्ज बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


