नेपाल के हालात पर नजर रखें अधिकारी, अपनी तैयारी पुख्ता रखें : योगी
नेपाल के हालात पर नजर रखें अधिकारी, अपनी तैयारी पुख्ता रखें : योगी समीक्षा -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में अफसरों के साथ की बैठक गोरखपुर, गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में…

सौजन्य से:- Hindustan
नेपाल के हालात पर नजर रखें अधिकारी, अपनी तैयारी पुख्ता रखें : योगी
समीक्षा -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में अफसरों के साथ की बैठक गोरखपुर,
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के क्रम में अधिकारियों से हालात पर नजर रखने और अपनी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ की मॉनीटरिंग करते रहें। नेपाल के हालात पर भी नजर बनाए रखें। यदि बाढ़ की स्थिति बनती है तो उसके लिए तैयारी कर लें। जिन गांवों में पानी आया है, वहां बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जाए। किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बारिश हो रही है, ऐसे में नगर निगम इस तरह का इंतजाम करे कि जलभराव न होने पाए。
परियोजनाओं की प्रगति
योगी ने एक-एक परियोजना की प्रगति के बारे में पूछा। कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक रूप से देरी नहीं होना चाहिए। अधिकारी नियमित रूप से इसकी निगरानी करते रहें। जहां जरूरत हो, वहां श्रमिकों की संख्या बढ़ा लें। उन्होंने विरासत गलियारा, गोड़धोइया नाला, असुरन-चारफाटक फोरलेन, एचएन सिंह चौराहा-गोरखनाथ मार्ग चौड़ीकरण, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, वेटरनरी कॉलेज, एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बिजली निगम के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि किसी भी दशा में कटौती नहीं होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि जहां लाइन लॉस ज्यादा है उन क्षेत्रों में निगरानी की जाए। लोगों को बिजली का बिल जमा करने के लिए जागरूक करें।
शिक्षा विभाग का ध्यान
सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग में बच्चों के ड्रेस के लिए धन खाते में भेजा जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि इस पैसे से अभिभावक बच्चों के लिए ड्रेस ही खरीदें। इसके लिए उन्हें जागरूक भी करें।
स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारें
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अस्पतालों में व्यवस्थाओं की नियमित रूप से निगरानी करना जरूरी है। शिशु एवं मातृ मृत्यु दर कम करने पर जोर दिया जाए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


