प्रदेश की हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रयागराज प्रथम
प्रदेश की हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रयागराज प्रथम प्रयागराज ने जुलाई-2026 में उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले को 0.69 का कंपोजिट स्कोर मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मा…

सौजन्य से:- Hindustan
प्रदेश की हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रयागराज प्रथम
प्रयागराज ने जुलाई-2026 में उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले को 0.69 का कंपोजिट स्कोर मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मातृ स्वास्थ्य, और बच्चों के टीकाकरण में उत्कृष्टता के कारण यह सफलता मिली। अन्य जिलों में मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग जुलाई-2026 में प्रयागराज ने प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले को इस रैंकिंग में 0.69 का कंपोजिट स्कोर मिला है। मुरादाबार दूसरे, मुजफ्फरनगर तीसरे, लखनऊ चौथे और वाराणसी पांचवे स्थान पर है। मंडल स्तर पर कौशाम्बी को 35वां, फतेहपुर को 39वां और प्रतापगढ़ को 62वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जैसे प्रमुख सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण यह उपलब्धि मिली है। ब्लॉक स्तर पर जिले में हंडिया, होलागढ़ और जसरा का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।
जबकि नगरीय क्षेत्र, चाका और मांडा का प्रदर्शन कमजोर रहा है। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने इस सफलता का श्रेय जिला स्तर से लेकर फील्ड में कार्यरत सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, नियमित मॉनिटरिंग और डाटा आधारित योजना का परिणाम है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


