होमशिक्षा-करियरलखनऊ विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई
शिक्षा-करियर

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई हिन्दुस्तान, लखनऊ लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दी है। छात्रों के लिए प…

Hindustan के अनुसार31 अगस्त 2026 को 01:31 pm बजे
लखनऊ विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

सौजन्य से:- Hindustan

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

हिन्दुस्तान, लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दी है। छात्रों के लिए पंजीकरण आवश्यक है और वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। आधार पत्र या आरक्षण प्रमाण पत्र बाद में भी जमा किए जा सकते हैं।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय पंजीकरण संख्या बनवाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, पहले यह अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दिया गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय पंजीकरण संख्या बनवाना अनिवार्य होगा। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि पंजीकरण के समय आधार पत्र या आरक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो विद्यार्थी इन्हें बाद में भी अपने आवेदन पत्र के साथ जमा कर सकते हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें