होमराजनीतिपीतल नगरी से आएगी उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी: जुनैद इकराम
राजनीति

पीतल नगरी से आएगी उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी: जुनैद इकराम

पीतल नगरी से आएगी उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी: जुनैद इकराम कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को भूड़े का चौराहा स्थित एक शादी हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भा…

Hindustan के अनुसार17 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
पीतल नगरी से आएगी उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी: जुनैद इकराम

सौजन्य से:- Hindustan

पीतल नगरी से आएगी उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी: जुनैद इकराम

कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को भूड़े का चौराहा स्थित एक शादी हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम ने की।

कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को भूड़े का चौराहा स्थित एक शादी हॉल में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम ने की। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुधीर पराशर और प्रवीण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ और जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम ने सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री एवं विधायक हाजी इकराम कुरैशी, देशराज शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, असद मौलाई, अहमद खान, अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता, अधिवक्ता अमीरूल हसन जाफरी, नजाकत ठेकेदार, मुशाहिद चौधरी, नदीम उद्दीन कातिब, मोहम्मद शादान, रिजवान रईस व पार्षद मोअज्जम शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें