होमक्राइमसिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में कपड़ों पर ऑफर देने वाले व्यापारी भाई गिरफ्तार; मच गई थी भगदड़
क्राइम

सिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में कपड़ों पर ऑफर देने वाले व्यापारी भाई गिरफ्तार; मच गई थी भगदड़

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनवरगंज पुलिस ने होजरी दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम को गिरफ्तार कर लिया. 15 अगस्त की आधी रात क…

AajTak के अनुसार17 अगस्त 2026 को 10:56 am बजे
सिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में कपड़ों पर ऑफर देने वाले व्यापारी भाई गिरफ्तार; मच गई थी भगदड़

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनवरगंज पुलिस ने होजरी दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम को गिरफ्तार कर लिया. 15 अगस्त की आधी रात को 11:59 बजे 16 मिनट के लिए सिर्फ 16 रुपये में कोई भी महंगा कपड़ा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. इस ऑफर के चलते मौके पर तीन-चार हजार लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां भगदड़ मच गई और कई लोग चोटिल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां पटककर स्थिति को संभाला और बिना अनुमति भीड़ जुटाकर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में कार्रवाई की.

बेटे के जन्मदिन पर दिया था 16 रुपये का ऑफर

कानपुर के अनवरगंज क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में रईस आलम की होजरी की दुकान है. 15 अगस्त को रईस के बेटे का जन्मदिन था. इस मौके पर उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया कि रात 11:59 बजे उसकी दुकान पर आने वाले ग्राहक को 16 मिनट के अंदर महज 16 रुपये में कोई भी सूट, जींस या शर्ट मिलेगी. इस ऑफर का वीडियो तेजी से फैला और देखते ही देखते आधी रात को सड़क पर हजारों लोगों की भीड़ टूट पड़ी.

दुकान के बाहर मची भगदड़, चप्पल छोड़ भागे लोग

दुकान के आगे हजारों की भीड़ इकट्ठा होने से अचानक भगदड़ मच गई. लोग जल्दी आगे पहुंचने के चक्कर में एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. स्थिति बिगड़ती देख दुकानदार रईस आलम दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया. भीड़ हटने के बाद सड़क पर चारों तरफ जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे. सूचना मिलते ही एसीपी मंजय सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और अलाउंस कर स्थिति को कंट्रोल किया.

Advertisement

बिना अनुमति भीड़ जुटाने पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

रविवार को पुलिस ने अनवरगंज थाने में दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. एसीपी मंजय सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों ने बिना अनुमति ऑफर का वीडियो जारी कर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा की थी. इस लापरवाही के कारण ही भारी भीड़ जमा हुई और भगदड़ की स्थिति बनी, जिसके चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें