'अटलजी कहते थे राजनीति सत्ता सुख के लिए नहीं, जनसेवा और त्याग के लिए'; अटल स्मृति संध्या में बोले CM योगी
मुख्यमंत्री रविवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अटल स्मृति संध्या को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मुख्यमंत्री रविवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अटल स्मृति संध्या को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से किया गया।
‘अटलजी सदैव हमारे दिलों में बसे हैं’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटलजी की निष्पक्ष राजनीति और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के कारण हर राजनीतिक दल के लोग उनका सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री के रूप में तीन कार्यकाल के दौरान भी अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इससे नई पीढ़ी को अटलजी के व्यक्तित्व, विचारों और राजनीतिक जीवन को समझने का अवसर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने अटलजी की विदेश नीति की समझ और कारगिल युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के समय अटलजी ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।
‘राजनीति में संवाद और मर्यादा जरूरी’
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में यदि अटलजी आज हमारे बीच होते तो संभवतः सबसे पहले राजनीति में संवाद, मर्यादा और संयमित भाषा की आवश्यकता पर जोर देते।उन्होंने कहा कि विचारों में मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन मनभेद लोकतांत्रिक संवाद को कमजोर करते हैं। सत्ता और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं और दोनों की भूमिका लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटलजी की राजनीति यह सिखाती है कि विरोधी को पराजित करना राजनीति का अंतिम उद्देश्य नहीं है। विचारों के संघर्ष के बावजूद देश को आगे ले जाना ही राजनीति की वास्तविक कसौटी है।
‘अटलजी की संयमित वाणी आज और याद आती है’
डिप्टी सीएम ने कहा कि आज राजनीतिक बहस कई बार आरोप-प्रत्यारोप और कटु भाषा तक सीमित हो जाती है। ऐसे समय में अटल बिहारी वाजपेयी की सहज, संयमित और प्रभावशाली वाणी और अधिक याद आती है।उन्होंने अटलजी की कविताओं और उनके विचारों की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्र, स्वतंत्रता और देशहित को सर्वोच्च रखने का संदेश दिया।
‘अटलवाणी’ ई-बुक का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी फाउंडेशन की ओर से तैयार ‘अटलवाणी’ ई-बुक का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य अतिथियों ने किया।इस ई-बुक में अटलजी के विभिन्न वक्तव्यों और विचारों को संकलित किया गया है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
अशोक चक्रधर ने साझा किए अटलजी से जुड़े संस्मरण
पद्मश्री और प्रसिद्ध व्यंग्यकार अशोक चक्रधर ने अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकातों के संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि अटलजी से उनकी कई बार मुलाकात हुई और उन्हें हमेशा उनका आशीर्वाद मिला।चक्रधर ने बताया कि अटलजी का उनसे व्यक्तिगत लगाव था। दोनों के बीच कविताओं और देश की राजनीति पर लंबी बातचीत होती थी। उन्होंने अटलजी से जुड़े कई प्रसंग सुनाए और अपनी रचनाएं भी प्रस्तुत कीं।
कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और दयाशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मौजूद रहे।इसके अलावा अवध क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, सांसद अमरपाल मौर्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, गोविंद नारायण शुक्ल, पवन सिंह चौहान, रामचंद्र प्रधान, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, भाजपा लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

खतरे में धरोहरें: राष्ट्रीय महत्व के 414 संरक्षित स्थल अतिक्रमण के शिकार, सबसे आगे उत्तर प्रदेश - 414 ancient monuments encroached in india up leads list

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी सरकार का शहीदों को नमन, सीएम योगी ने वीर सपूतों के परिवारों का किया सम्मान - cm yogi honors martyrs families on independence day in up

सीएम योगी से मिले कैसरगंज सांसद करण भूषण: ढेमवाघाट पुल का टेंडर जल्द पूरा कराने की मांग; सड़कों के निर्माण के लिए भी सौंपे पत्र - Gonda News


