नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उत्तर प्रदेश से मुस्लिम नेता को जगह मिली है. तारिक मंसूर अभी यूपी विधानपरिषद् के सद…

सौजन्य से:- ABP News
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उत्तर प्रदेश से मुस्लिम नेता को जगह मिली है. तारिक मंसूर अभी यूपी विधानपरिषद् के सदस्य हैं.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उत्तर प्रदेश से मुस्लिम नेता को जगह मिली है. नवीन की नई टीम में प्रोफेसर तारिक मंसूर का नाम है. वह अभी यूपी विधानपरिषद् के सदस्य हैं.
ओबीसी वर्ग से आने वाले तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी भी रह चुके हैं. इससे पहले, तारिक, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्रिंसिपल के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके थे.
तारिक मंसूर को जिम्मेदारी देने के मायने क्या?
तारिक मंसूर को नितिन नवीन की टीम में जगह देने के मायने केवल मुस्लिम होने तक सीमित नहीं हैं. बल्कि वह ओबीसी नेताओं में से एक हैं. बीजेपी अपने इस फैसले के जरिए ओबीसी मुस्लिमों को अपनी ओर लाने की जुगत में लग गई है.
तारिक मंसूर साल 2023 से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. अप्रैल 2023 में एएमयू के वीसी का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह बीजेपी के सदस्य बने.
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
तारिक मंसूर के अलावा यूपी से कुंवर बासित अली को भी बीजेपी में जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.
यूपी में बीजेपी के लिए क्यों जरूरी हैं मुस्लिम?
यूपी में बड़ी जीत के लिए बीजेपी के पक्ष में अगर मुस्लिमों का बड़ा वर्ग साथ आ जाए तो वह पार्टी के लिए न सिर्फ फायदे का सौदा होगा बल्कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा का भी ठीक ठाक नुकसान करेगा.
कई मौकों पर बीजेपी नेताओं ने यह बात कही है कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वन धर्म या जाति देखकर नहीं किया जाता है. सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है.
खुद सीएम योगी भी इस बात को दोहरा चुके हैं कि सरकार धर्म और जाति देखकर फैसले नहीं करती है. अब यह देखना है कि इस फैसले से यूपी बीजेपी को कितना लाभ मिलता है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी सरकार का विज्ञापन व्यय वास्तव में क्या दर्शाता है | आउटलुक इंडिया

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा परिणाम जारी: हाईस्कूल में 98.95%, इंटर में 79.29% छात्र सफल; 19,394 परीक्षार्थी हुए थे शामिल - Prayagraj (Allahabad) News

UP Board Compartment Result 2026 Link: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10th-12th कंपार्टमेंट रिजल्ट, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट - up board compartment result 2026 link up board class 10 and 12 compartment results released download marksheet with a single click


