यूपी की बड़ी खबरें: वाराणसी में मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 4 राउंड फायरिंग हुई - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 17 August 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव LIVEयूपी की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 17 August 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
LIVEयूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 4 राउंड फायरिंग हुई
- कॉपी लिंक
वाराणसी में रविवार देर रात पुलिस और दो लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। लालपुर-पांडेयपुर इलाके में चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी और भागने लगे।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बैकअप फोर्स के साथ एसओजी को मौके पर बुलाया। इसके बाद बदमाशों का पीछा किया गया।
पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी और वे बाइक से गिर पड़े। घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी पहचान हुई। दोनों गोरखपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों वाराणसी में कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वारदात के बाद गोरखपुर और बिहार भाग जाते थे। पढ़िए पूरी खबर…
वाराणसी-'नॉट-लोडेड' पिस्टल से चली गोली, एयरपोर्ट स्क्रीनिंग पर उठे सवाल: 21 कारतूस मिले, 22वां खोखा लापता; शिवसेना नेता से 4 घंटे हुई पूछताछ
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान गोली चलने की वारदात ने एयरपोर्ट स्क्रीनिंग जोन की पोल खोल दी। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के सुरक्षा मानकों और एयरपोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
'नॉट-लोडेड' पिस्टल का दावा करने वाले शिवसेना नेता 5 घंटे की पूछताछ में पिस्टल लोडिंग की गलती नहीं बता पाया। शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद कमलेश राय से पुलिस ने 21 कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। एयरपोर्ट पर कर्मचारियों को घायल करने वाली गोली के खोखे की तलाश अब तक जारी है।
उधर, आरोपी कमलेश को गिरफ्तारी के बाद शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई तो शुरू कर दी गई है, लेकिन भविष्य में ऐसी जानलेवा लापरवाही रोकने के लिए एयरपोर्ट्स पर नो-फ्लाई लिस्ट जैसे कड़े दंडात्मक प्रावधान भी करने की तैयारी है। पढ़िए पूरी खबर…
आगरा में हिंदू नेताओं ने ताजमहल में की पूजा-अर्चना: गंगाजल चढ़ाया और भगवा ध्वज लहराया, बोले- शिव मंदिर है
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मेहताब बाग पहुंचे। यहां यमुना किनारे से ताजमहल को तेजो महालय मानते हुए धार्मिक कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने आरती उतारी, जबकि मनीष पंडित ने गंगाजल अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने शिव चालीसा का पाठ किया और भगवा ध्वज भी लहराया।
इससे पहले सावन के पहले सोमवार को संगठन की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जल चढ़ाने पहुंची थीं। उस समय जल चढ़ाने का प्रयास किया गया था। अब तीसरे सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मेहताब बाग से पूजा-अर्चना की। उनका कहना है कि तेजो महालय से जुड़े दावों की सच्चाई इतिहास और प्रमाणों के आधार पर सामने आनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…
कानपुर में गंगा में डूबे दो मौसेरे भाई, गुदारा घाट पर डीसीपी के निरीक्षण के बाद हादसा; तलाश जारी
कानपुर के बिठूर गुदारा घाट पर सुबह गंगा नहाने गए दो मौसेरे भाई डूब गए। दोनों चेतावनी वाली रस्सी पार कर गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंस गए। एक भाई वीडियो बना रहा था। दोनों के नहीं दिखने पर उसने शोर मचाया। सूचना पर गोताखोर और जल पुलिस पहुंची। SDRF टीम दोनों की तलाश में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर…
गोरखपुर में नाग पंचमी पर पोखरे में डूबे तीन बच्चे, एक की मौत और दो की हालत गंभीर
गोरखपुर के बांसगांव में नाग पंचमी पर पोखरे में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। अस्पताल में 15 वर्षीय सचिन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हरीश और अमन की हालत गंभीर है। पढ़िए पूरी खबर…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में कपड़ों पर ऑफर देने वाले व्यापारी भाई गिरफ्तार; मच गई थी भगदड़

UP Panchayat Election 2026 Date: यूपी पंचायत चुनाव कब होंगे? तारीख पर नया अपडेट, जानें अब तक की पूरी जानकारी

स्मृति ईरानी को 2 साल बाद बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश की कमान के क्या मायने? राहुल गांधी को हरा चुकीं


