राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा का परिणाम: योगी
राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा का परिणाम: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एनडीए और पीडीए के बीच 80-20 के रिश्ते पर जोर दिया। उन्होंने पीएम मोदी के योगदान की सराहना की, जिन्ह…

सौजन्य से:- Hindustan
राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा का परिणाम: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एनडीए और पीडीए के बीच 80-20 के रिश्ते पर जोर दिया। उन्होंने पीएम मोदी के योगदान की सराहना की, जिन्होंने 25 साल की सेवा पूरी की। योगी ने कहा कि मोदी की यात्रा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को टॉप-5 में पहुँचाया और युवाओं को आत्मविश्वास दिया।
-मुख्यमंत्री ने सपा पर साधा निशाना, बोले 80 फीसदी पर एनडीए और 20 फीसदी पर पीडीए -मुख्यमंत्री योगी ने सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम को किया संबोधित
मुख्यमंत्री का भाषण
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअली सभा को किया संबोधित
लखनऊ, विशेष संवाददाता।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है। सपा पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई फिर 80-20 की हो गई है। 80 फीसदी एनडीए और 20 फीसदी पीडीए का हिस्सा है। पीडीए का क्या हाल होगा, यह बाद में पता चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को जीपीओ स्थित पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।
पीएम मोदी की उपलब्धियाँ
योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अन्य नेताओं के साथ सुना। प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के अहर्निश 25 वर्ष पूरे होने पर हर भारतवासी के लिए आज गौरव का दिन है। गुजरात के छोटे से गांव से निकल कर वह भारत को नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता और स्वयंसेवक ने वैश्विक स्तर पर देश को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी। उस समय भीषण आपदा के कारण गुजरात में हाहाकार मचा था और देशभर में चिंता का माहौल था तो दूसरी ओर समाज-राष्ट्र विरोधी तत्व अराजकता व अव्यवस्था का तांडव पैदा करना चाहते थे। उन स्थितियों में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने गुजरात को मॉडल स्टेट के रूप में प्रस्तुत किया।
मोदी की यात्रा का महत्व
गांव से ग्लोबल की है पीएम मोदी की यात्रा
सीएम ने इसे गांव से ग्लोबल की यात्रा बताया, कहा कि इस यात्रा ने प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन और युवाओं के मन में विश्वास पैदा किया है। हर बहन को सुरक्षा की गारंटी, किसान के जीवन में खुशहाली, नौजवान के सामने रोजगार की संभावनाओं को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पहले भारत बॉटम-5 में गिना जाता था। भारत की गिनती सबसे खराब अर्थव्यवस्था में होती थी परंतु अब भारत ने आर्थिक मोर्चे पर टॉप-5 में स्थान बनाया है और प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने में भी सफलता प्राप्त की है। मिशन रोजगार के तहत नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार व स्वरोजगार है। आत्मविश्वास से भरा युवा देश के लिए कुछ कर गुजरने का सामर्थ्य रखता है। उसकी प्रतिभा देश की ताकत और विश्वास देश का सामर्थ्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के सामर्थ्य को नई दिशा दे रहे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 7 जिलों में बाढ़,लखनऊ में 6 दोस्त बहे: उत्तराखंड और हरियाणा में ओले गिरे; एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश का अनुमान

यूपी में बाढ़ और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा मुआवजा, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के आधार पर तय होगी राशि - up farmers to get crop damage compensation after oct 12

सर्दियों की आहट: दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; 28 राज्यों में चेतावनी - weather news updates rain alert for delhi up possibility of snowfall in the mountains


