होम›कृषि›यूपी में बाढ़ और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा मुआवजा, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के आधार पर तय होगी राशि - up farmers to get crop damage compensation after oct 12
कृषि

यूपी में बाढ़ और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा मुआवजा, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के आधार पर तय होगी राशि - up farmers to get crop damage compensation after oct 12

यूपी में बाढ़ और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा मुआवजा, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के आधार पर तय होगी राशि उत्तर प्रदेश में चक्रवात, अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद फसल क्षति…

Jagran के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 03:04 am बजे
यूपी में बाढ़ और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा मुआवजा, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के आधार पर तय होगी राशि
 - up farmers to get crop damage compensation after oct 12

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में बाढ़ और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा मुआवजा, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के आधार पर तय होगी राशि

उत्तर प्रदेश में चक्रवात, अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद फसल क्षति का मुआवजा मिलेगा। ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में चक्रवात, अतिवृष्टि और बाढ़ से फसलों के नुकसान को लेकर प्रभावित किसानों को 12 अक्टूबर के बाद मुआवजा वितरित किया जाएगा। इस संदर्भ में राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सर्वेक्षण का कार्य 12 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

राहत आयुक्त ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए फसल क्षति का सटीक आकलन जरूरी है। उन्होंने पानी में डूबी फसलों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इस सर्वेक्षण के आधार पर पात्र किसानों को सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, बल्कि स्वयं मौके पर जाकर सर्वेक्षण की स्थिति और गुणवत्ता की जांच करें।

राहत आयुक्त ने भारतीय मौसम विभाग और स्वचालित वर्षामापी केंद्रों के आंकड़ों के आधार पर वर्षा और फसल क्षति का वैज्ञानिक आकलन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वे की प्रगति प्रतिदिन राहत पोर्टल पर दर्ज की जाए।

यह भी पढ़ें- जौहर ट्रस्ट मामले में बढ़ा ईडी का शिकंजा, सपा विधायक नसीर अहमद खां से 7 घंटे तक पूछताछ

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें