कानपुर में स्कूल से अनुपस्थित मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन महिला टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी - kanpur headmistress suspended 3 teachers pay halted
कानपुर में स्कूल से अनुपस्थित मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन महिला टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी कानपुर के लोधवाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित कर…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में स्कूल से अनुपस्थित मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन महिला टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी
कानपुर के लोधवाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित कर दी गईं।
HighLights
- डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित।
- तीन अन्य शिक्षिकाओं की अस्थायी वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी।
- लोधवाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित होने पर कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, कानपुर। 17 अगस्त को कल्याणपुर ब्लाक में संचालित प्राथमिक विद्यालय, लोधवाखेड़ा में डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह के निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापिका समेत पांच शिक्षिकाओं के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने कार्रवाई की है।
दैनिक जागरण में 18 अगस्त के अंक में शिक्षक छुट्टी पर, स्कूल में सिर्फ तीन बच्चे शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने और डीएम के निरीक्षण में मिली शिक्षिकाओं की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना गुप्ता को निलंबित करने और शिक्षिका क्षमा श्रीवास्तव, साफिया खातून अंसारी, सबीहा हसन जैदी की अस्थायी वेतनवृद्धि राेकने के आदेश जारी किए हैं।
बीएसए हरिओम सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी से निरीक्षण आख्या मिलने के बाद बुधवार सुबह इस कार्रवाई की पुष्टि की।
बीएसए ने बताया कि 17 अगस्त, सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा में डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह निरीक्षक करने पहुंचे थे। स्कूल में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना गुप्ता और शिक्षिका क्षमा श्रीवास्तव आकस्मिक अवकाश पर थीं।
साफिया खातून अंसारी बीआरसी में आयोजित प्रशिक्षण में गई थीं, जबकि सबीहा हसन जैदी चिकित्सकीय अवकाश पर थीं। विद्यालय में केवल शिक्षामित्र महेश प्रसाद उपस्थित मिले। इस पर डीएम ने एक ही दिन अधिकांश शिक्षकों के विद्यालय में उपस्थित न रहने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने को गंभीर विषय मानते हुए गहरी नाराजगी जताई थी।
डीएम ने 106 के सापेक्ष केवल तीन विद्यार्थियों की उपस्थिति पर भी जवाबदेही तय करने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि इसी क्रम में अनुपस्थित शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- शामली के स्कूल में शिक्षण कार्य के दौरान मोबाइल का प्रयोग कर रहे थे टीचर, वेतन वृद्धि रुकी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बारिश से बेहाल प्रयागराज, घरों में घुसा पानी! सड़कों पर यातायात ठप, तस्वीरों में देखें हालात

उत्तर प्रदेश में सपा नेता आजम खान के ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापेमारी की है

बच्चों! RAINY DAY...मनाओ छुट्टी, यूपी के इन चार जिलों में आज SCHOOL HOLIDAY


