युवा नीति से यूपी का यूथ होगा फ्यूचर रेडी, इंटीग्रेटेड पोर्टल बनाया जाएगा; एक प्लैटफॉर्म पर होंगी योजनाएं
योगी सरकार युवाओं से जुड़ी सभी प्रमुख योजनाओं और सेवाओं को एक प्लैटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रही है। लखनऊ: प्रदेश की यूथ पावर को और एंपावर करने के लिए योगी सरकार युवा नीति तैयार कर रही है। इसके तहत सरकार युवाओं से जुड़ी…

सौजन्य से:- Navbharat Times
योगी सरकार युवाओं से जुड़ी सभी प्रमुख योजनाओं और सेवाओं को एक प्लैटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रही है।
लखनऊ: प्रदेश की यूथ पावर को और एंपावर करने के लिए योगी सरकार युवा नीति तैयार कर रही है। इसके तहत सरकार युवाओं से जुड़ी सभी प्रमुख योजनाओं और सेवाओं को एक प्लैटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रही है। इंटीग्रेटेड व पोर्टल बनाया जाएगा, जहां शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, खेल, छात्रवृत्ति और स्वयंसेवी गतिविधियों से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीएम के निर्देश पर नीति के बिंदुओं को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है।
यूपी की कुल आबादी का लगभग 56% हिस्सा वर्किंग एज ग्रुप में है। अगर 18 से 29 साल की आबादी की बात करें तो इनका हिस्सा आबादी का लगभग 29% है। इस एक तिहाई आबादी को स्किल्ड मानव संसाधन में बदलने पर सरकार का फोकस है। युवा नीति इसी दिशा में उठाया गया कदम है। पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में नीति को लेकर बैठक हुई थी।
सुविधाओं और जरूरतों को ट्रैक किया जा सके
सीएम ने इसमें पढ़ाई, रोजगार, कौशल विकास, खेल से लेकर सभी आयामों को नीति में शामिल करने को कहा है। युवाओं को पोर्टल से जोड़कर उनकी डिजिटल आईडी भी विकसित करने का प्रस्ताव है, जिससे उनको मिल रही सुविधाओं और जरूरतों दोनों को ही ट्रैक किया जा सके। युवा पोर्टल पर एआई आधारित करियर गाइडेंस, स्कॉलरशिप ट्रैकर स्पोर्टस टैलंट डेटाबेस, संभावित नौकरियों जानकारी लेकर वॉलंटियर रजिस्ट्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगे।
सात आयामों पर फोकस
युव नीति के सात प्रमुख आयाम होंगे। इनमें शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार एवं नवाचार, डिजिटल युवा, युवा स्वास्थ्य, खेल एवं फिटनेस, युवा नेतृत्व विकास, संस्कृति एवं विरासत शामिल हैं। कौशल विकास के क्षेत्र में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, रोबॉटिक्स कोडिंग साइबर सुरक्षा, ईवी टेक्नॉलजी, सेमैकंडक्टर, ड्रोन टेक्नॉलजी और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा। राज्य कौशल निधि, प्रॉजेक्ट प्रवीण और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना जैसी योजनाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा।
75 जिलों में यूथ इनोवेशन हब की स्थापना
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाना भी नीति का अहम हिस्सा है। इसके लिए इनोवेशन व उद्यमिता की योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। एमएसएमई, ओडीओपी, स्टार्टअप नीति, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुद्रा योजना और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं का समन्वय किया जाएगा। हर जिले में यूथ इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव है। स्टूडेंट स्टार्टअप फंड गठित करके युवा इनोवेटर्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। इनोवेशन चैलेंज जैसे आयोजनों के जरिए प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी और युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगे।
युवाओं के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस
नीति के तहत युवाओं के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस किया गया है। मानसिक सेहत के लिए फिट यूपी अभियान, मानसिक स्वास्थ्य क्लीनिक, ड्रग फ्री कैंपस, न्यूट्रिशन मिशन, वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण, योग और ध्यान कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान, हर विकास खंड में मिनी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, हर जिले में खेल उत्कृष्टता केंद्र और हर मंडल में हाई परफॉर्मेंस सेंटर विकसित किया जा रहा है। इन सभी आयामों को 10 मिशनों में समाहित करने का प्रस्ताव है। ये मिशन-मिशन युवा 2047, मिशन ओलंपिक यूपी, मिशन स्टार्टअप यूथ मिशन फिट यूपी, मिशन डिजिटल युवा मिशन स्किल 5.0, मिशन युवा स्वयंसेवक, मिशन ग्रीन यूथ, मिशन महिला नेतृत्व और मिशन ग्रामीण युवा के रूप में चिह्नित किए गए हैं।
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी टी-20 लीग: करन शर्मा के तूफान में उड़े गोरखपुर के शेर

NDA में दरार का दावा सिर्फ अफवाह: आशीष पटेल बोले- 'उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार' - apna dal s rejects akhilesh yadavs claims on nda unity

यूपी में भाजपा के 200 टिकट बदल सकते हैं विनोद तावड़े, विधानसभा चुनाव में होगी नए चेहरों की एंट्री - vinod tawde to lead major changes in up bjp strategy


