यूपी टी-20 लीग: करन शर्मा के तूफान में उड़े गोरखपुर के शेर
यूपी टी-20 लीग: करन शर्मा के तूफान में उड़े गोरखपुर के शेर लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच कप्तान करन शर्मा ने 48 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाकर काशी रुद्रास को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में दूसरी जीत दिलाई। काशी ने गोरखपुर को 15…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी टी-20 लीग: करन शर्मा के तूफान में उड़े गोरखपुर के शेर
लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच कप्तान करन शर्मा ने 48 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाकर काशी रुद्रास को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में दूसरी जीत दिलाई। काशी ने गोरखपुर को 15 रन से हराया। गोरखपुर ने 20 ओवर में 179 रन बनाये जबकि काशी ने 194 रन बनाये।
लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच कप्तान करन शर्मा की 48 गेंदों पर नाबाद 92 रन की तूफानी पारी के दम पर गत विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में काशी ने गौर गोरखपुर लायंस को 15 रन से शिकस्त दी। गोरखपुर के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। काशी ने 50 रन की शुरुआती साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की। साहब युवराज सिंह ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि निशांत ठाकुर ने एक ओवर में दो विकेट झटककर काशी को दबाव में ला दिया।
10वें ओवर तक काशी का स्कोर पांच विकेट पर 88 रन था। इसके बाद करन शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अंतिम चार ओवर में टीम के खाते में 76 रन जोड़े। करन ने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और नौ छक्के लगाए। काशी ने छह विकेट पर 194 रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ करन लीग की ऑरेंज कैप के भी हकदार बन गए। तीन मैचों में उनके नाम 161 रन हो गए हैं।लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरखपुर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाए। अभय प्रताप सिंह ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन टीम की लय जल्द टूट गई। वैभव चौधरी और विजय यादव ने शुरुआती झटके दिए। सिद्धार्थ यादव और प्रिंस यादव ने 55 रन की साझेदारी कर वापसी की कोशिश की, लेकिन काशी के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर जीत सुनिश्चित कर दी। मैच की शुरुआत उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने टॉस और घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस दौरान यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, सदस्य संजीव कुमार सिंह और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

युवा नीति से यूपी का यूथ होगा फ्यूचर रेडी, इंटीग्रेटेड पोर्टल बनाया जाएगा; एक प्लैटफॉर्म पर होंगी योजनाएं

NDA में दरार का दावा सिर्फ अफवाह: आशीष पटेल बोले- 'उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार' - apna dal s rejects akhilesh yadavs claims on nda unity

यूपी में भाजपा के 200 टिकट बदल सकते हैं विनोद तावड़े, विधानसभा चुनाव में होगी नए चेहरों की एंट्री - vinod tawde to lead major changes in up bjp strategy


