श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी: यूपी भवन कर्मकार कल्याण बोर्ड ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया - Sabia(Kasaya) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kushinagar - Sabia - Kasya Labour Awareness Program | UP Labour Board Benefits & Registration श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी:यूपी भवन कर्मकार कल्याण बोर्ड ने जागरूकता…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kushinagar
- Sabia
- Kasya Labour Awareness Program | UP Labour Board Benefits & Registration
श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी:यूपी भवन कर्मकार कल्याण बोर्ड ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
- कॉपी लिंक
कसया में सोमवार को गांधी चौक स्थित लेबर चौक पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा एक श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने श्रमिकों को बोर्ड में पंजीयन, नवीनीकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
मिश्र ने बताया कि भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से या विभाग के पोर्टल www.upbocw.in पर पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पूर्व में पंजीकृत श्रमिक समय पर नवीनीकरण कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
शशि शेखर मिश्र ने बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि पात्र श्रमिकों को संतान के जन्म, बच्चों की शिक्षा, पुत्री के विवाह और श्रमिक की मृत्यु जैसी विभिन्न परिस्थितियों में नियमानुसार आर्थिक सहायता और अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक की व्यवस्था से भी अवगत कराया और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में गोविंद, उमेश, सुनील, रमेश, रामप्यारे, भरत सहित दर्जनों श्रमिक उपस्थित रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


