होमशिक्षा-करियरRain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, यूपी समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
शिक्षा-करियर

Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, यूपी समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, यूपी समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी Rain Alert, IMD Weather Update 27 August: उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 31 अगस्त से एक सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,…

Hindustan के अनुसार27 अगस्त 2026 को 10:27 am बजे
Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, यूपी समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

सौजन्य से:- Hindustan

Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, यूपी समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Rain Alert, IMD Weather Update 27 August: उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 31 अगस्त से एक सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, 30 अगस्त से दो सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 27 अगस्त से दो सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होगी।

Rain Alert, IMD Weather Update 27 August: दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से 27 अगस्त को उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश यानी कि मूसलाधार बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त को भारी बारिश होगी। 27 से 31 अगस्त के दौरान ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 27 से 31 अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 31 अगस्त से एक सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, 30 अगस्त से दो सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 27 अगस्त से दो सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होगी। इसके अलावा, 27-30 अगस्त और दो सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 27-29 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। वहीं, 29-30 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 27 अगस्त से दो सितंबर के दौरान उत्तराखंड में, 27 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 27-28 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 31 अगस्त से दो सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 27 अगस्त और 30 अगस्त से दो सितंबर के दौरान उत्तराखंड में, दो सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 27 और 28 अगस्त से दो सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी में भारी बरसात होगी। साथ ही, 27 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बहुत भारी बरसात होगी।

मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़ में तेज बरसात का अलर्ट

वहीं, मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि 27 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 27-29 अगस्त और एक और दो सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 28 अगस्त और दो सितंबर को विदर्भ, 27 अगस्त से दो सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा बारिश होगी। 28 अगस्त से दो सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 30-31 अगस्त के दौरान पूर्वी मध् प्रदेश में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। विदर्भ में 27 अगस्त को और 29 अगस्त से एक सितंबर के बीच बरसात होगी। 27 से 31 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में छीटें पड़ने की संभावना है।

बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बरसात

वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो 27 अगस्त से दो सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 28-29 अगस्त के दौरान बिहार में काफी व्यापक बरसात होगी। 27 अगस्त और 30 अगस्त से दो सितंबर के दौरान बिहार में बारिश होगी। 29 अगस्त से दो सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, 28-31 अगस्त के दौरान ओडिशा में गरज के साथ छीटें पड़ेंगी। बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 27-28 अगस्त के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 27 अगस्त और 29-31 अगस्त के दौरान बिहार, एक और दो सितंबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। साथ ही, 27-31 अगस्त के दौरान ओडिशा में बहुत भारी बरसात होगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेखक के बारे में

Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।

परिचय, अनुभव एवं शिक्षा

वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.

मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता

देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़

यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव

विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया

ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें