प्रयागराज में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी... तैरने लगा सामान
संगम नगरी प्रयागराज में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. शहर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभ…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
संगम नगरी प्रयागराज में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. शहर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है. राजरूपपुर में एक परिवार का पूरा घर पानी में डूब गया, जिससे उनके घर का सामान पानी में तैरने लगा. बाढ़ से पैदा हुई समस्याओं को लेकर स्थानीय पार्षद ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
लगातार बारिश के चलते डूबे कई इलाके
आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश ने प्रयागराज के कई इलाकों की तस्वीर बदल दी है. राजरूपपुर और करैली समेत कई मोहल्लों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है. राजरूपपुर निवासी उज्जवल शर्मा के मकान के तीन कमरों में पानी भर जाने से पूरा घर जलमग्न हो गया. घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और खाने-पीने का सामान पानी में डूबकर खराब हो गया. हालात ऐसे हैं कि घर के अंदर सामान पानी में तैरता नजर आ रहा है और पूरा परिवार भारी परेशानी का सामना कर रहा है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से नालों की समय पर सफाई नहीं कराई गई, जिसकी वजह से बारिश का पानी निकल नहीं पाया और रिहायशी इलाकों में भर गया. जलनिकासी की व्यवस्था ठप होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है और उन्हें अपने ही घरों में रहने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उज्जवल शर्मा के घर के पीछे नाला है लेकिन वहां सफाई न होने के कारण बारिश का पानी भर गया और वह पानी उनके घर में प्रवेश कर गया. जिस वजह से उनके घर का सारा सामान डूब गया और तैरने लगा.
Advertisement
पार्षद ने भी निगम अधिकारियों पर बोला हमला
राजरूपपुर वार्ड के नगर निगम पार्षद मिथलेश कुमार सिंह ने भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई कराई जाती तो लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर सपा मानसिकता से काम करने का आरोप भी लगाया है. बारिश अभी थमी नहीं है और मौसम विभाग आगे भी वर्षा की संभावना जता रहा है.
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नगर निगम जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कर लोगों को राहत दिला पाएगा, या फिर शहरवासियों को इसी तरह जलभराव और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में अतीक के करीबी जेपी दुबे पर बड़ी कार्रवाई; गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

लखनऊ से लापता दरोगा 7 दिन बाद प्रयागराज के होटल में मिले, सब इंस्पेक्टर बीवी से नाराज होकर घर से निकले थे

कानपुर में Instagram पर दोस्ती फिर गैंगरेप; अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी


