बाढ़ ने थामी ट्रेनों की गति, प्रयागराज रामबाग स्टेशन के पटरियों पर जलभराव से आठ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन - floods halt train movement eight trains short terminated due to waterlogging on the tracks at prayagraj rambag station
बाढ़ ने थामी ट्रेनों की गति, प्रयागराज रामबाग स्टेशन के पटरियों पर जलभराव से आठ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर भारी जलभराव के कारण पूर्वोत्तर रेलवे की आठ ट्रेनों का ठहराव 23 अगस्त तक आंशिक रू…

सौजन्य से:- Jagran
बाढ़ ने थामी ट्रेनों की गति, प्रयागराज रामबाग स्टेशन के पटरियों पर जलभराव से आठ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन
प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर भारी जलभराव के कारण पूर्वोत्तर रेलवे की आठ ट्रेनों का ठहराव 23 अगस्त तक आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित स्टेशन के बजाय झूंसी स्टेशन तक ही चलेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा होगी।
HighLights
- प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर पटरियों पर भारी जलभराव।
- पूर्वोत्तर रेलवे की आठ ट्रेनों का ठहराव आंशिक रद्द।
- 23 अगस्त तक झूंसी स्टेशन से होगा ट्रेनों का परिचालन।
जागरण संवाददाता, भदोही। प्रयागराज, रामबाग रेलवे स्टेशन, पटरियों पर भारी जलभराव के कारण पूर्वोत्तर रेलवे की आठ ट्रेनों का इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इससे रेलवे प्रशासन ने इनका आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। यही ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन से न चलकर बीच के स्टेशन से भी चलाई जाएंगी। जलभराव के कारण यह ट्रेनें 23 अगस्त तक इसी स्थिति में चलेंगी। इन आठ ट्रेनों का अप व डाउन परिचालन झूंसी स्टेशन से होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 65131 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू- मऊ से 23 अगस्त तक झूंसी स्टेशन तक चलेेगी। इसके अलावा 65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू बनारस से झूंसी, 55131, बलिया -प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी, 65113 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू, 65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू, 65114 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू, 55132 प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी, ,65112 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू प्रयागराज रामबाग ट्रेन 23 अगस्त तक झूसी स्टेशन तक चलेगी।
ट्रेनों का परिचालन रुकने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्हें झूंसी स्टेशन पर उतरना हाेगा तो यहीं से ट्रेन भी पकड़नी होगी। इससे इस स्टेशन तक आने के लिए उन्हें प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना होगा। चूंकि प्रयागराज, रामबाग स्टेशन की पटरियां पानी से डूूबी हैं और सड़कों पर भी जलभराव है इससे साधन मिलने में भी मुुश्किल होगी।
ऐसे में वाराणसी से प्रयागराज रेलवे रूट के यात्रियों को मौसम और रलवे चार्ट देखकर ही अपनी यात्रा तय करनी पड़ेगी। रेलवे प्रशासन ने अभी तक 23 अगस्त तक ही ट्रेनों के ठहराव की सूची जारी की है। यदि जलभराव की यही स्थिति रही तो यह समय भी बदल सकता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter





