प्रयागराज में अतीक के करीबी जेपी दुबे पर बड़ी कार्रवाई; गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
प्रयागराज में अतीक के करीबी जेपी दुबे पर बड़ी कार्रवाई; गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क कुर्क की गई अचल संपत्ति का कुल क्षेत्रफल 7482.66 वर्गमीटर है, जो 10 गाटों में दर्ज है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Te…

सौजन्य से:- ETV Bharat
प्रयागराज में अतीक के करीबी जेपी दुबे पर बड़ी कार्रवाई; गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
कुर्क की गई अचल संपत्ति का कुल क्षेत्रफल 7482.66 वर्गमीटर है, जो 10 गाटों में दर्ज है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 19, 2026 at 2:53 PM IST
प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद गैंग के करीबी सहयोगी और गैंगलीडर जय प्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट (धारा 14(1)) के तहत दुबे की करीब 25 करोड़ रुपये की अवैध अचल संपत्ति को कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश के बाद यह पूरी कार्रवाई प्रयागराज के सदर तहसील क्षेत्र में की गई.
चार गांवों में थी 10 गाटों की जमीन : जांच में सामने आया कि जय प्रकाश दुबे ने अपने दबदबे और अपराध से कमाए पैसों से अलग-अलग इलाकों में करोड़ों की जमीन खरीदी थी. कुर्क की गई संपत्ति का कुल क्षेत्रफल 7482.66 वर्गमीटर है, जो 10 गाटों में दर्ज है. इनमें शाहा उर्फ पीपलगांव में 3 गाटों में 530.26 वर्गमीटर जमीन. रहीमाबाद 2 गाटों में 1960 वर्गमीटर जमीन. कटहुला गौसपुर के 2 गाटों में 1985 वर्गमीटर जमीन. चन्द्रभानपुर में 3 गाटों में 3007.40 वर्गमीटर जमीन दर्ज है.
न्यायालय के आदेश पर एयरपोर्ट थाना प्रभारी को इन संपत्तियों का प्रशासक (प्रबंधक) नियुक्त किया गया है. कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम सदर अंकित वर्मा, एसीपी धूमनगंज रवि कुमार गुप्ता, राजस्व और भारी पुलिस बल मौजूद रहा.
बताया गया कि मूल रूप से जौनपुर (थाना पवारा, ग्राम सोंगरा मनी पट्टी) के रहने वाले जय प्रकाश दुबे पर प्रयागराज के अलग-अलग थानों में 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, रंगदारी, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं. वर्ष 2025 में एयरपोर्ट थाने में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़ें : अतीक के करीबी का घर ढहाया, 3 घंटे बाद रोकनी पड़ी कार्रवाई
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ से लापता दरोगा 7 दिन बाद प्रयागराज के होटल में मिले, सब इंस्पेक्टर बीवी से नाराज होकर घर से निकले थे

कानपुर में Instagram पर दोस्ती फिर गैंगरेप; अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

वाराणसी में आवास योजनाओं का हिसाब मांगने पर खुली फाइलों की परतें, तीन सवाल आगे सरके - layers of files regarding housing schemes in varanasi were uncovered after a demand for accountability


