प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर घटा: बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंचा था पानी, प्रशासन बोला- सभी तटबंध सुरक्षित - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Flood Relief: Ganga Yamuna Water Level Recedes | Latest Update प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर घटा:बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंचा था पानी, प्रशासन बोला- सभी तट…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Flood Relief: Ganga Yamuna Water Level Recedes | Latest Update
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर घटा:बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंचा था पानी, प्रशासन बोला- सभी तटबंध सुरक्षित
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर अब फिर घटने लगा है। सोमवार सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट में चारों प्रमुख गेज स्थलों पर पिछले 24 घंटे में पानी कम होने की जानकारी सामने आई। सबसे ज्यादा गिरावट छतनाग में दर्ज हुई, जहां गंगा का जलस्तर 63 सेंटीमीटर नीचे आया।
नैनी में यमुना 47 सेंटीमीटर, एसटीपी बक्सी बांध पर 49 सेंटीमीटर और फाफामऊ में गंगा 16 सेंटीमीटर घट गई। जलस्तर कम होने से नदी किनारे और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
सोमवार सुबह नैनी में यमुना का जलस्तर 80.16 मीटर, फाफामऊ में गंगा 81.11 मीटर और छतनाग में 79.67 मीटर दर्ज किया गया। एसटीपी बक्सी बांध पर पानी 80.28 मीटर पर था। प्रयागराज में गंगा-यमुना के खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। प्रशासन ने सभी तटबंधों को सुरक्षित बताया है।
संगम पर बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंचा था पानी
पिछले दिनों जलस्तर बढ़ने के दौरान संगम स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर के आसपास गंगा का पानी पहुंच गया था। इसे लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी कि अगर पानी और बढ़ा तो मंदिर के गर्भगृह तक भी पहुंच सकता है। अब नदी का पानी कम होने के साथ ही मंदिर के आसपास से भी गंगा पीछे हटने लगी है।
चारों स्थलों पर दर्ज हुई गिरावट
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक, छतनाग में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 63 सेंटीमीटर की कमी दर्ज हुई। इसके बाद एसटीपी बक्सी बांध पर 49 सेंटीमीटर और नैनी में 47 सेंटीमीटर पानी कम हुआ। फाफामऊ में जलस्तर 16 सेंटीमीटर नीचे आया।
जलस्तर में इस गिरावट के बाद नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों की चिंता कुछ कम हुई है। पिछले दिनों लगातार बढ़ते पानी के कारण लोग अपने आसपास के हालात पर नजर रख रहे थे।
जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है
जलस्तर घटने के बावजूद प्रशासन ने निगरानी जारी रखी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। तटबंधों की स्थिति भी देखी जा रही है। फिलहाल किसी तटबंध को नुकसान की सूचना नहीं है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में व्यापारी शंखनाद सम्मेलन: आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया 22वां स्थापना दिवस, यूपी चुनाव में व्यापारियों के हिस्सेदारी पर जोर - Lucknow News

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी के अस्पतालों में हाई अलर्ट, डिप्टी सीएम ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिए निर्देश - up hospitals on high alert for swine flu deputy cm directs vigilance

CM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को मनुस्मृति वाले बयान पर लताड़ा, बोले- इनका और कांग्रेस का चरित्र ही दोहरा - cm yogi adityanath fires on rahul gandhi on his comments for manusmriti says double standards of him and his party


