वाराणसी महिला अस्पताल में ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन, मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण - grievance redressal committee constituted at varanasi women hospital prompt resolution of complaints from patients and their attendants
वाराणसी महिला अस्पताल में ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन, मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण वाराणसी के कबीरचौरा जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी महिला अस्पताल में ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन, मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण
वाराणसी के कबीरचौरा जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन किया गया है। यह समिति स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुधार सुनिश्चित करेगी, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
HighLights
- कबीरचौरा जिला महिला अस्पताल में ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन।
- मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों का त्वरित समाधान होगा।
- समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव वर्मा, सदस्यों की सूची चस्पा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा में मरीजों और उनके तीमारदारों की शिकायतों का शीघ्र व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों की सूची चिकित्सालय परिसर में चस्पा कर दी गई है, ताकि आम लोग आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।
समिति के अध्यक्ष डा. संजीव वर्मा होंगे। अन्य सदस्यों में डा. अलका सिंह, डा. आरएन सिंह, जोगेंद्र सिंह और विजयलक्ष्मी सिंह शामिल हैं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष सिंह सेंगर का कहना है कि इस समिति के माध्यम से महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सेवाओं में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
चिकित्सालय में रोजाना बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और अन्य मरीजों का इलाज होता है। कभी-कभी दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ के व्यवहार, सफाई या अन्य सुविधाओं को लेकर शिकायतें आती रहती हैं। अब इन शिकायतों को सीधे समिति के समक्ष रखा जा सकेगा। समिति नियमित बैठकें कर शिकायतों की समीक्षा करेगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। समिति के सदस्यों के नाम सार्वजनिक करने से लोगों में विश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं रख सकेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का पोर्च गिरा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत - under construction nagar nigam zonal office part collapsed in khuldabad at prayagraj a man dead

यूपी में MLC चुनाव से अचानक पीछे हटी कांग्रेस, एक साल से कर रही थी तैयारी; सपा डटी

यूपी में इस बड़े चुनाव से पीछे हटी कांग्रेस, एक साल से कर रही थी तैयारी; क्या वजह?


