होम›धर्म-आस्था›वाराणसी में चीनी 70 के पार, गुड़ 80 रुपए किलो: बढ़ गए चाय के दाम, होलसेलर बोले - 100 रुपए तक जाएगा चीनी-गुड़ का भाव - Varanasi News
धर्म-आस्था

वाराणसी में चीनी 70 के पार, गुड़ 80 रुपए किलो: बढ़ गए चाय के दाम, होलसेलर बोले - 100 रुपए तक जाएगा चीनी-गुड़ का भाव - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Sugar Price Hike | Vishesharganj Mandi Market Update & Rates वाराणसी में चीनी 70 के पार, गुड़ 80 रुपए किलो:बढ़ गए चाय के दाम, होलसेलर बोले - 100 रुपए तक जाएगा ची…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 अगस्त 2026 को 04:56 pm बजे
वाराणसी में चीनी 70 के पार, गुड़ 80 रुपए किलो:  बढ़ गए चाय के दाम, होलसेलर बोले - 100 रुपए तक जाएगा चीनी-गुड़ का भाव - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Sugar Price Hike | Vishesharganj Mandi Market Update & Rates

वाराणसी में चीनी 70 के पार, गुड़ 80 रुपए किलो:बढ़ गए चाय के दाम, होलसेलर बोले - 100 रुपए तक जाएगा चीनी-गुड़ का भाव

- कॉपी लिंक

वाराणसी सहित पूरे देश में चीनी का दाम बढ़ने से हाहाकार मचा हुआ है। 14 से 16 अगस्त की बंदी के बाद अचानक से चीनी के दाम में 10 रुपए की पहले और अब 30 रुपए की वृद्धि देखने को मिल रही है। 42 से 44 रुपए किलो बिक रही चीनी आज 70 रुपए किलो बिक रही है।

वहीं गुड़ के दाम में भी 20 रुपए की पिछले दस दिन में बढ़ोत्तरी हुई है। वाराणसी के विशेश्वरगंज मंडी में चीनी और गुड़ के व्यापारियों की मानें तो अभी इन दोनों के दाम में अभी और बढ़ोतरी होगी।

ऐसे में दैनिक भास्कर ने वाराणसी में मौजूद पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी विशेश्वरगंज में चीनी और गुड़ के आढ़तियों (होलसेलर) और फुटकर दुकानदारों से बात किया। जाना की आखिर चीनी के दाम और गुड़ के दाम में इतनी बढोत्तरी क्यों है और आने वाले समय में क्या ये कम होगा या और बढ़ जाएगी। पढ़िए रिपोर्ट…

देखें तीन तस्वीरें…

रक्षाबंधन पर दिखाई देगा असर विश्वेश्वरगंज के होलसेलर आशीष कुमार गुप्ता ने बताया - हम चीनी के होलसेल के विक्रेता हैं। विश्वेश्वरगंज में हमारी दुकान है। चीनी का दाम एथेनॉल की वजह से बढ़ा है। क्योंकि सरकार ने कह दिया है की 22 लाख टन गन्ना ही चीनी के लिए खपाना है।

15 दिन में 18 से 20 रुपए किलो दाम बढ़ गया है। 5 किलो लेने वाला अब एक किलो ले रहा है। मिठाई वाले हमारे कस्टमर हैं। वो 20 की जगह 5 बोरी चीनी लेकर जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर इस बार इसका असर देखने को मिलेगा।

गुड़ जा रहा 80 रुपए किलो के बाहर आशीष ने बताया - चीनी के साथ ही साथ गुड़ के दाम में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। हमारे यहां चीनी के साथ गुड़ का भी व्यापार होता है। चीनी के साथ ही साथ गुड़ का भी दाम 20 से 30 रुपए तक बढ़ा है। जो गुड़ 60 रुपए किलो था वह अब 80 से 90 रुपए किलो मिल रहा है। उम्मीद है की आगे भी यह दाम बढ़ता ही जाएगा।

एक सप्ताह में बढ़ी 1000 रुपए कीमत प्रिंस गुप्ता विश्वेश्वरगंज में चीनी के आढ़तिया हैं। उन्होंने कहा - चीनी मिल मालिक 6 महीना चीनी बनाते हैं और 6 महीना चीनी बेचते हैं। 6 महीना स्टॉक करते हैं वो चीनी का। इसके पहले मिल से 32 से 42 सौ रुपए किलो बेच रहे थे। अब 63 सौ, 62 सौ और 65 सौ के हिसाब से चीनी मिल मालिक अब बेच रहे हैं चीनी। एक सप्ताह में 1000 रुपए चीनी के दाम में उछाल आया है।

70 रुपए किलो बेचनी पड़ रही चीनी रामबाबू चौहान ने बताया - चीनी दस दिन में 15 से 17 रुपए किलो के हिसाब से बढ़ गया है। हम लोग रोज खरीदकर रोज बोरा बेच देते हैं। अभी हम लोगों को 66 रुपए किलो के हिसाब से बोरा मिल रहा है। 68 रुपए से 70 रुपए के हिसाब से बेचा जा रहा है। आढ़तिया कह रहे हैं की अभी और बढ़ेगा। यह महंगाई चीनी में दस साल बाद हुई है। इसके पहले हम 42 रुपए में खरीदकर 44 रुपए बेच रहे थे। लेकिन लगातार दाम पढ़ रहा है।

रामबाबू ने बताया - कस्टमर आ रहे हैं और पूछकर चले जा रहे हैं। पहले अच्छी बिक्री थी। हम लोग दिन भर में चार से पांच बोरा माल खरीद लेते थे। लेकिन अब दिन भर बैठना पड़ रहा है फिर भी एक बोरा चीनी नहीं बेच पा रहे हैं।

50 किलो लेने वाले महज 25 किलो चीनी ले रहे दुकानदार मनीष गुप्ता ने बताया - हम लोगों की विशेश्वरगंज में फुटकर की दुकान है। 66 रुपए कुंतल बिक रही है चीनी और अब फुटकर में 70 रुपए किलो हम लोग बेच रहे हैं। 10 दिन में 20 से 25 रुपए चीनी के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। जो लोग 100 किलो लेते थे वो 50 किलो ले रहे हैं। जो पचास किलो लेता था वो महज 20 किलो चीनी ले जा रहा है। इससे दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। सुबह से बिक्री भी डाउन है।

गुड़ भी हो रहा महंगा संजीव गुप्ता ने बताया - हमारे यहां चीनी और गुड़ दोनों बिकता है। पिछले 20 दिन पहले गुड़ 60 रुपए किलो था। लेकिन अचानक से चीनी का दाम बढ़ने से अब गुड़ 70 से 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद भी बंद हो गयी है। जो इंसान एक किलो गुड़ लेता था वह अब पाव भर ही ले रहा है। आने वाले समय में यह 100 के पार जाएगा।

7 रुपए की मिल रही चाय विश्वेश्वरगंज मंडी में चाय बेचने वाले अक्षय यादव ने बताया - विश्वेश्वरगंजज गुड़हट्टा में मेरी दुकान है। पहले 52 रुपए किलो चीनी मिल रही थी। अब 67 से 70 रुपए चीनी मिल रही है। पहले की तरह खपत नहीं है। अब हमें चाय का दाम भी बढ़ाना पड़ रहा है। हम एक रुपए बढ़ाकर अब 7 रुपए की चाय बेच रहे हैं।

- वाराणसी में उतरने लगा गंगा का पानी: 2cm प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा जलस्तर, 140 से ज्यादा परिवार कर चुके पलायन

- LIVEबलिया में पानी टंकी सरयू में समाई,100 परिवारों का रेस्क्यू: मथुरा में बारिश से कारें आधी डूबीं; नोएडा में मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर पानी

- प्रेमानंदजी के लिए लेट-लेटकर चला भक्त: हरिद्वार से वृंदावन पहुंचा, काशी में जबरदस्त भीड़ का ड्रोन VIDEO

- जिसका एनकाउंटर हुआ, उसे हम नहीं जानते: वाराणसी में श्रेया के पिता बोले- जब तक मुख्य आरोपी नहीं पकड़ा जाता, बेटी को न्याय नहीं मिलेगा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें