रक्षाबंधन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए 4 तोहफे, यूपी की महिला रसोइयों में खुशी की लहर
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद प्रदेश भर की महिला रसोइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहारनपुर के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जाटोवाला की रसोइया रीता देवी ने कहा कि यह वृद्धि उनके श्रम और समर्पण के प्रति सम्मान को दर्शाती…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद प्रदेश भर की महिला रसोइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहारनपुर के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जाटोवाला की रसोइया रीता देवी ने कहा कि यह वृद्धि उनके श्रम और समर्पण के प्रति सम्मान को दर्शाती है। इस निर्णय से सभी रसोइया बहनों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है।
सजीव प्रसारण देख झूम उठीं रसोइयां
आदमगढ़ में लखनऊ के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण आजमगढ़ के नेहरू हॉल में देखा गया, जहां सैकड़ों रसोइयां जुटीं। जैसे ही पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
घर के बजट को मिली राहत
मेरठ के खानपुर जूनियर हाईस्कूल की रसोइया विमलेश ने कहा कि मानदेय बढ़ने से घर के खर्च में राहत मिलेगी। परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी राहत है क्योंकि अब बीमारी के समय पैसों की चिंता कम होगी।
मुख्यमंत्री ने हमारी मेहनत को समझा: आशा देवी
आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला डिठवार की रसोइया आशा देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि बढ़े हुए मानदेय और पांच लाख के कैशलेस इलाज से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी ने उनकी मेहनत और जरूरतों को समझा है, जिसके लिए वे हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।
कर्ज के डर से मिली मुक्ति
मुरादाबाद के प्राथमिक विद्यालय मिलक नगरिया जट में बीते 10-12 वर्षों से कार्यरत रसोइया सूरजमुखी, जो चार बच्चों के परिवार का भरण-पोषण करती हैं, ने कहा कि मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी से घर का बजट संभालने में मदद मिलेगी। सबसे बड़ी राहत पांच लाख रुपये के कैशलेस इलाज से मिली है, जिससे अब गंभीर बीमारी में कर्ज में डूबने का डर नहीं रहेगा।
रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा
वाराणसी के ग्राम लेढ़ूपुर, विकासखंड चिरईगांव की रसोइया संतरा देवी ने कहा कि योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर रसोइया बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि पहले बीमार होने पर इलाज के लिए कई बार सोचना पड़ता था, लेकिन अब परिवार के इलाज की चिंता कम होगी और महिलाओं को सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिला है।
अब समय पर हो सकेगा इलाज
सोनभद्र के प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द, घोरावल की रसोइया अमरावती देवी ने कहा कि पैसों की तंगी के चलते पहले तबियत खराब होने पर भी दर्द दबाकर काम करना पड़ता था। अब बिना पैसे के इलाज मिलने से समय रहते डॉक्टर को दिखाया जा सकेगा और जान बचाई जा सकेगी।
सम्मान पाकर खिले चेहरे
कानपुर के प्राथमिक विद्यालय दूल, कल्याणपुर की रसोइया मंजू ने बताया कि पहले दो हजार रुपये मानदेय में घर का खर्च चलाना मुश्किल होता था। मानदेय बढ़ने से राहत तो मिलेगी ही, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी पांच लाख रुपये के हेल्थ कार्ड की है, क्योंकि अब बीमारी में कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। इस तरह प्रदेशभर की रसोइया बहनों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को अपने परिवार की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी 500 किताबों की प्रदर्शनी; 'नमो बुक फेस्ट' में उमड़ रहे जेन-जी, जेन-अल्फा

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए RLD की तैयारी; बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच पर जोर

दीवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलिंडर समेत कई प्रस्ताव होंगे पास - yogi cabinet decisions free lpg sarees for anganwadi workers


