होमधर्म-आस्थाCM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को मनुस्मृति वाले बयान पर लताड़ा, बोले- इनका और कांग्रेस का चरित्र ही दोहरा - cm yogi adityanath fires on rahul gandhi on his comments for manusmriti says double standards of him and his party
धर्म-आस्था

CM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को मनुस्मृति वाले बयान पर लताड़ा, बोले- इनका और कांग्रेस का चरित्र ही दोहरा - cm yogi adityanath fires on rahul gandhi on his comments for manusmriti says double standards of him and his party

CM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को मनुस्मृति वाले बयान पर लताड़ा, बोले- इनका और कांग्रेस का चरित्र ही दोहरा CM Yogi Aditynath Vs Rahul Gandhi: राहुल गांधी को अगर मनु को समझना हैं, इनको तो अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स…

Jagran के अनुसार24 अगस्त 2026 को 10:55 pm बजे
CM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को मनुस्मृति वाले बयान पर लताड़ा, बोले- इनका और कांग्रेस का चरित्र ही दोहरा - cm yogi adityanath fires on rahul gandhi on his comments for manusmriti says double standards of him and his party

सौजन्य से:- Jagran

CM योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को मनुस्मृति वाले बयान पर लताड़ा, बोले- इनका और कांग्रेस का चरित्र ही दोहरा

CM Yogi Aditynath Vs Rahul Gandhi: राहुल गांधी को अगर मनु को समझना हैं, इनको तो अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण पढ़ना पढ़ेगा। जिसका इनसे दूर-दूर तक कोई वास्ता ही नहीं है।

HighLights

- मुख्यमंत्री ने रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को उनके गढ़ में ही घेरा

- बोले-यूपी के बाहर जाकर अपने प्रदेश और देश के बाहर जाकर करते हैं भारत का अपमान

- सीएम योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली को दिया 879 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके घर में ही घेरा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली को 879 करोड़ की विकाल परियोजनाओं का उपहार देने के बाद कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता का सामने रखा।

सांसद राहुल गांधी के बीते दिनों मनुस्मृति के आधार पर बालिकाओं को बरगलाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। राहुल गांधी मनुस्मृति, भगवान राम या भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं। राहुल गांधी को अगर मनु को समझना हैं, इनको तो अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण पढ़ना पढ़ेगा। जिसका इनसे दूर-दूर तक कोई वास्ता ही नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत करता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता। दुर्भाग्य से एक नेता ने विदेश से भारत के खिलाफ षडयंत्र करने और भारत की परंपरा और मूल्यों को विस्मृत करके भ्रम में डालने का ठेका ले लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर तीखा तंज करते हुए कहा कि राहुल जी, ये देश राहुल गांधी के रूप में आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के रूप में जवाबदेह बनाता है। इसके बाद भी आप भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पिछले दिनों इस रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के बयान को पढ़ रहा था। महाराष्ट्र में उन्होंने बयान दिया कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर बाहर आ जाएं। राहुल गांधी ने कहा था, मनुस्मृति कहती है कि महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका की याद दिलाते हुए कहा कि आपने संविधान की शपथ ली थी। इसके बाद भी आप भारत की परंपरा को विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। उत्तर प्रदेश यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते है, भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा था

राहुल गांधी ने मनुस्मृति का एक डायरेक्ट अंश या श्लोक कोट किया। बचपन में महिला अपने पिता की होती है, जवानी में वह अपने पति की होती है और जब उसका पति मर जाता है तो वह अपने बेटों की होती है। महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए।

यह काल गणना मनु ने दी है...

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2026

राहुल जी, यह आपके नाना ने नहीं दी है, परनाना ने नहीं दी है, आपकी दादी ने नहीं दी है... pic.twitter.com/0YXJ4fP3gb

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें