होमशिक्षा-करियरकानपुर के डीबीएस कॉलेज की लाइब्रेरी हुई हाईटेक, एक क्लिक पर मिलेंगी हजारों किताबें
शिक्षा-करियर

कानपुर के डीबीएस कॉलेज की लाइब्रेरी हुई हाईटेक, एक क्लिक पर मिलेंगी हजारों किताबें

कानपुर के डीबीएस कॉलेज की लाइब्रेरी हुई हाईटेक, एक क्लिक पर मिलेंगी हजारों किताबें देश की 10 हजार से अधिक संस्थाओं से सीधे जुड़ी, 1 क्लिक में 80,000+ किताबें! By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 25, 2026…

ETV Bharat के अनुसार25 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
कानपुर के डीबीएस कॉलेज की लाइब्रेरी हुई हाईटेक, एक क्लिक पर मिलेंगी हजारों किताबें

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर के डीबीएस कॉलेज की लाइब्रेरी हुई हाईटेक, एक क्लिक पर मिलेंगी हजारों किताबें

देश की 10 हजार से अधिक संस्थाओं से सीधे जुड़ी, 1 क्लिक में 80,000+ किताबें!

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 25, 2026 at 6:59 AM IST

कानपुर: जैसे ही बात जब किसी एडेड डिग्री कॉलेज की होती है, तो दिमाग के सामने जर्जर भवन, टूटी खिड़कियों वाले क्लासरूम, धूल खाते पंखे और लैब में रखे उपकरण और लाइब्रेरी में मौजूद किताबों की तस्वीर उभरती है. मगर, कानपुर के गोविंद नगर स्थित डीबीएस डिग्री कॉलेज में बनी लाइब्रेरी अब अन्य डिग्री कॉलेजों के लिए मिसाल बन चुकी है.

लाइब्रेरी क्यों है खास: इस एडेड डिग्री कॉलेज की लाइब्रेरी देश की 10193 संस्थाओं से सीधे जुड़ी है. वहीं, कॉलेज की लाइब्रेरी में 70 से 80 हजार किताबें हैं. जो अलग-अलग विषयों से संबंधित हैं.कॉलेज के हजारों छात्रों के लिए लाइब्रेरी जहां बहुत अधिक मददगार है. वहीं, लाइब्रेरी के ठीक बगल में बने कक्ष में शोधार्धी आकर अपने शोध कार्यों संबंधी जानकारी को हासिल कर सकते हैं.

दिल्ली की संस्था डेलनेट से लाइब्रेरी को सीधे ऑनलाइन कनेक्ट किया गया है. डेलनेट के होम पेज के साथ ही कॉलेज के होमपेज पर विषयवार पुस्तकों का डाटा उपलब्ध रहता है. कोई छात्र या शोधार्धी जिस विषय की पुस्तक पढ़ना चाहता है, उसे एक क्लिक पर सर्च कर सकता है. यहां छात्रों के लिए जहां एक रीडिंग रूम है, वहीं शोधार्थियों के लिए रिसर्च रूम बनाया गया है.- डॉ. अनिल मिश्रा, प्राचार्य, डीबीएस डिग्री कॉलेज

28 देशों से कनेक्ट: कॉलेज की लाइब्रेरी को जिस डेलनेट संस्था के साथ जोड़ा गया, उस संस्था से 28 देशों की लाइब्रेरी भी कनेक्ट हैं. ऐसे में अगर कोई छात्र चाहता है, कि उसे कोई ऐसी किताब चाहिए जो केवल विदेशों की लाइब्रेरी में मौजूद है तो वह कॉलेज से ही किताब मंगवाने के लिए आर्डर कर सकता है. प्राचार्य का दावा है कि कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के अलावा डीबीएस डिग्री कॉलेज में ही ऐसी लाइब्रेरी है, जहां हजारों की संख्या में किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध हैं

यह भी पढ़ें: अंग्रेजों के दौर का बना कानपुर का LLR अब नई सूरत में दिखेगा, 2 हजार बेड भी बनेंगे

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें