लखनऊ में व्यापारी शंखनाद सम्मेलन: आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया 22वां स्थापना दिवस, यूपी चुनाव में व्यापारियों के हिस्सेदारी पर जोर - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - UP Election 2026: Traders Demand Political Representation In Lucknow लखनऊ में व्यापारी शंखनाद सम्मेलन:आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया 22वां स्थापना दिवस, यूपी चुनाव में व्यापा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- UP Election 2026: Traders Demand Political Representation In Lucknow
लखनऊ में व्यापारी शंखनाद सम्मेलन:आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया 22वां स्थापना दिवस, यूपी चुनाव में व्यापारियों के हिस्सेदारी पर जोर
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने 22 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर 'व्यापारी शंखनाद सम्मेलन' आयोजित हुआ। सम्मेलन में व्यापारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया । व्यापारियों को आर्थिक और राजनीतिक ह
संजय गुप्ता ने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल व्यापारियों का समर्थन लेते हैं। सरकार बनने के बाद व्यापारियों कि समस्याएं प्राथमिकता में नहीं रहती। सभी राजनीतिक दलों से आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारी समाज को टिकट में हिस्सेदारी देने की मांग की। साथ ही विधानसभा, नगर निकाय और संसदीय चुनावों में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
प्रदेश में 90 लाख व्यापारी वोटर होने का दावा
संजय गुप्ता ने दावा किया कि प्रदेश में करीब 13.39 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें लगभग 90 लाख व्यापारी वोटर हैं। व्यापारियों के परिवार और कर्मचारियों को जोड़ने पर यह संख्या करीब 3 करोड़ वोट तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने मुद्दों पर एकजुट होकर मतदान करे।व्यापारी समाज हिंदू-मुस्लिम , मंदिर-मस्जिद पर चर्चा ना करें सिर्फ अपने विकास की बात करे।
ई-कॉमर्स पॉलिसी के लिए आंदोलन का ऐलान
सम्मेलन में ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता जताई गई। संजय गुप्ता ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों के मनमाने व्यापार से रिटेल कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में ई-कॉमर्स और रिटेल ट्रेड पॉलिसी लागू कराने के लिए आंदोलन की बात कही।
व्यापारी हितों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को सम्मानित किया। सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रांतीय मंत्री संदीप सिंह गौर समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी और विभिन्न बाजारों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'...तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं', अखिलेश यादव की सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती

यूपी में सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब भाजपा के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण

गठबंधन नहीं होता है तो विकल्प के रूप में उतरेंगे, रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में चिराग का ऐलान


