मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही नजर
मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही नजर डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडेय ने बेगमपुल क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जाएजा लिया. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : A…

सौजन्य से:- ETV Bharat
मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही नजर
डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडेय ने बेगमपुल क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जाएजा लिया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 7, 2026 at 4:10 PM IST
मेरठ: पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मेरठ पुलिस अलर्ट पर है. इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जाएजा लेने के लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडेय ने एटीएस टीम के साथ बेगमपुल क्षेत्र का पैदल दौरा किया.
निरीक्षण के दौरान बेगमपुल चौराहे पर ड्रोन कैमरे उड़ाकर पूरे इलाके की हवाई निगरानी की गई और भीड़ प्रबंधन तथा यातायात डायवर्जन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
डीजे और झांकियों के चालकों के साथ भी समन्वय के लिए एक-एक पुलिसकर्मी को टैग किया गया है, ताकि किसी भी छोटी-मोटी समस्या की जानकारी तुरंत मिल सके. हमारे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को जो भी इनपुट या 112 कॉल के माध्यम से सूचना मिल रही है, उसका समाधान 3 मिनट से भी कम समय में किया जा रहा है.
कांवड़ियों का कांवड़ खोने का मामला हो, या मोबाइल, बैग छूटने का मामला हो, बच्चे के बिछड़ने की सूचना पर संबंधित चौकी/थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से त्वरित सहायता पहुंचा रहे हैं.
एसएसपी ने कहा कि NH-58 पर कमर्शियल और भारी वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए पास जारी किए गए हैं और व्यापारी बंधुओं व इंडस्ट्रियल एसोसिएशंस को ट्रैफिक कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है.
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के अनोखे रंग; देखिए इन 10 तस्वीरों में आस्था के अलग-अलग रंग
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से

सीएम योगी आज बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को करेंगे सम्मानित, लाभार्थियों को सौंपेंगे चेक

कानपुर में बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा: लखनऊ-इटावा रोड पर सड़क धंसी, 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज - Kanpur News


