'प्रयागराज आ रहा हूं...', सोशल मीडिया x पर राहुल गांधी ने किया पोस्ट- सिस्टम बेईमान
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके प्रयागराज पहुंचने का ऐलान किया है. उन्होंने लिखा- प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में ज…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके प्रयागराज पहुंचने का ऐलान किया है. उन्होंने लिखा- प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं. उन्होंने 'छात्रों की गूंज' नाम से हैशटैग चलाया है और इस पर देशभर के परीक्षार्थी छात्रों को एकजुट करने के लिए उनके पक्ष में खड़े होने के लिए अपनी आवाज उठाई है. उन्होंने लिखा है कि वह आठ अगस्त शाम पांच बजे प्रयागराज के केपी ग्राउंड पहुंच रहे हैं.
प्रयागराज दौरे से पहले राहुल गांधी ने किया पोस्ट
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर युवाओं और छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने लिखा कि वह देश के उस शहर में आ रहे हैं, जहां सबसे अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. राहुल गांधी ने लिखा- यहां का हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है. छात्रों की मेहनत में कोई कमी नहीं है, बल्कि कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो उनकी मेहनत का उचित परिणाम नहीं देता.
दिल्ली में सवाल पूछने पर छात्रों को लाठियां मिलीं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, वर्षों का इंतजार और जवाबदेही का अभाव युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि कोटा में छात्रों ने अपनी आवाज उठाई, देहरादून में भी विरोध हुआ और दिल्ली में सवाल पूछने वाले छात्रों पर लाठियां चलाई गईं. उन्होंने दावा किया कि आखिरकार एक मंत्री को पद छोड़ना पड़ा, जिससे साबित होता है कि सरकार जनता की एकजुट आवाज के सामने झुकती है.
Advertisement
राहुल गांधी ने लोगों से 8 अगस्त को शाम 5 बजे प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि वह वहां युवाओं के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


