होमक्राइमकानपुर में बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा: लखनऊ-इटावा रोड पर सड़क धंसी, 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज - Kanpur News
क्राइम

कानपुर में बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा: लखनऊ-इटावा रोड पर सड़क धंसी, 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Weather Update | Heavy Rain Forecast & Ganga Water Level Rise कानपुर में बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा:लखनऊ-इटावा रोड पर सड़क धंसी, 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज - कॉ…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
कानपुर में बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा:  लखनऊ-इटावा रोड पर सड़क धंसी, 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Weather Update | Heavy Rain Forecast & Ganga Water Level Rise

कानपुर में बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा:लखनऊ-इटावा रोड पर सड़क धंसी, 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज

- कॉपी लिंक

कानपुर में शुक्रवार तड़के से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग और सीएसए ने 9 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी दिख रहा है। शुक्लागंज में जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 93 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है, जिसके बाद प्रशासन ने घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी है।

IMD लखनऊ के मुताबिक कानपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक 340.5 मिमी बरसात होनी थी लेकिन 388.8 मिमी बारिश हुई। जो कि सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है।

लखनऊ-इटावा रोड पर पांडु नदी पुल की रोड धंसी

लखनऊ-इटावा मार्ग पर ककवन स्थित पांडु नदी पुल के रसूलाबाद छोर पर सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। सूचना मिलते ही ककवन पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे के आसपास बैरीकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कराई।

नरवल के तिवारीपुर गांव की सड़कों पर भरा पानी

नरवल में पिछले 3 दिन से हो रही रुक-रुककर बारिश के चलते तिवारीपुर गांव की मुख्य सड़क मार्ग पर बारिश का पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था नही है जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है।

बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि जानकारी मिली है। जल्द ही राजस्व की एक टीम भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन व डब्ल्यूडी सक्रिय

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन इस समय गंगा के मैदानी क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके साथ कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण वातावरण में लगातार नमी बढ़ रही है, जिससे बादलों का निर्माण हो रहा है और बारिश की गतिविधियां जारी हैं।

भारी बारिश की संभावना

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान कानपुर में हल्की बारिश से लेकर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं कम समय में बहुत अधिक बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से कुछ समय के लिए उमस महसूस हो सकती है।

चेतावनी बिंदु के करीब गंगा

बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्लागंज में गुरुवार सुबह जलस्तर 112.070 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से महज 93 सेंटीमीटर नीचे पहुंच है। जलस्तर बढ़ने के साथ शहर के कई घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। लोगों को गंगा में स्नान और नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।

रुक रुककर होती रही बारिश

गुरुवार को शहर में सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सीएसए के अनुसार अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत रही। बीते 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें