कांग्रेस ने धीरज गुर्जर को यूपी सहप्रभारी-सचिव पद से हटाया: 7 साल बाद बड़ा बदलाव; पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ को सचिव बनाकर सौंपी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Congress AICC Secretary Appointment | Jagdish Jangid Appointed UP Secretary कांग्रेस ने धीरज गुर्जर को यूपी सहप्रभारी-सचिव पद से हटाया:7 साल बाद बड़ा बदलाव; पूर्व विधायक जगदीश…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Congress AICC Secretary Appointment | Jagdish Jangid Appointed UP Secretary
कांग्रेस ने धीरज गुर्जर को यूपी सहप्रभारी-सचिव पद से हटाया:7 साल बाद बड़ा बदलाव; पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ को सचिव बनाकर सौंपी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के प्रभारी महासचिव के साथ तैनात 6 पुराने AICC सचिवों को हटाकर नए नेताओं को जिम्मेदारी दी है। पिछले सात साल से यूपी के प्रभारी महासचिव के साथ जुड़े एआईसीसी सचिव और धीरज गुर्जर को हटा दिया गया है। धीरज गुर्जर की जगह राजस
कांग्रेस ने यूपी में जगदीश चंद्र जांगिड़ के साथ अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल मन्नान को नया एआईसीसी सचिव नियुक्त कर प्रभारी महासचिव के साथ संबद्ध (अटैच) किया है।
वहीं, यूपी से जिन छह पुराने एआईसीसी सचिवों को हटाया गया है, उनमें धीरज गुर्जर के अलावा नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल और तौकीर आलम शामिल हैं।
धीरज गुर्जर 2019 से संभाल रहे थे यूपी की जिम्मेदारी धीरज गुर्जर को साल 2019 में सबसे पहले AICC सचिव बनाया गया था। उस वक्त राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। धीरज गुर्जर को उस समय यूपी पश्चिम के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सचिव लगाया गया था।
बाद में उन्हें प्रियंका गांधी के साथ संबद्ध (अटैच) किया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद साल 2024 में भी यूपी के सह-प्रभारी सचिव के रूप में उनकी जिम्मेदारी को बरकरार रखा गया था।
राजस्थान के एक नेता को हटाकर दूसरे को जिम्मेदारी, बदले सियासी समीकरण
यूपी में तैनात रहे छह एआईसीसी सचिवों में से धीरज गुर्जर राजस्थान से थे। अब राजस्थान के ही एक नेता को हटाकर दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। धीरज गुर्जर को यूपी में काम करते हुए करीब 7 साल का लंबा वक्त हो गया था। उन्हें हटाए जाने के पीछे इस लंबे कार्यकाल के अलावा राज्य के बदलते सियासी समीकरणों को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है।
सचिन पायलट के समर्थक हैं धीरज गुर्जर
धीरज गुर्जर को प्रियंका गांधी का बेहद करीबी माना जाता है और वे राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट गुट के समर्थक हैं। वे भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने एनएसयूआई (NSUI) और यूथ कांग्रेस की छात्र राजनीति से शुरुआत करते हुए मुख्यधारा की राजनीति में अपनी पहचान बनाई है।
सेंट स्टीफंस से ग्रेजुएट जगदीश जांगिड़ को ओबीसी चेहरे के तौर पर आगे बढ़ाया
सादुलशहर से कांग्रेस के पूर्व विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख ओबीसी (OBC) चेहरों में से एक हैं। दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएट जगदीश जांगिड़ पेशे से वकील भी रहे हैं। वे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक माने जाते हैं। जगदीश जांगिड़ को एआईसीसी सचिव बनाकर यूपी की जिम्मेदारी सौंपने के पीछे कांग्रेस आलाकमान की उन्हें एक मजबूत ओबीसी चेहरे के तौर पर प्रमोट करने की रणनीति देखी जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'प्रयागराज आ रहा हूं...', सोशल मीडिया x पर राहुल गांधी ने किया पोस्ट- सिस्टम बेईमान

उत्तर प्रदेश चुनाव 2027ः केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को झटका, यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया त्यागपत्र, रालोद की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी?

उत्तर प्रदेश में RLD के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा, कहा-खतरे में लोकतंत्र


