प्रयागराज में 8 अगस्त से कुछ दिनों तक फिर झमाझम बारिश होगी, 4 दिनों बाद आज खिली धूप; उमस भी तेज - prayagraj weather heavy rain expected from aug 8 after sunny day today
प्रयागराज में 8 अगस्त से कुछ दिनों तक फिर झमाझम बारिश होगी, 4 दिनों बाद आज खिली धूप; उमस भी तेज सावन में चार दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को प्रयागराज में धूप खिली, जिससे उमस बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने 8 और 9 अगस्त क…

सौजन्य से:- jagran.com
प्रयागराज में 8 अगस्त से कुछ दिनों तक फिर झमाझम बारिश होगी, 4 दिनों बाद आज खिली धूप; उमस भी तेज
सावन में चार दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को प्रयागराज में धूप खिली, जिससे उमस बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने 8 और 9 अगस्त को फिर से झमाझम बारिश की सं ...और पढ़ें
HighLights
- दो से छह अगस्त के बीच 250 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई
- चार दिन लगातार आसमान में छाए रहे बादल, झमाझम हुई बारिश
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सावन में लगातार चार दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदला और तेज धूप निकल आई। धूप खिलने के साथ ही वातावरण में उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को पसीने और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह के समय तापमान अपेक्षाकृत कम रहने से गर्मी बहुत अधिक नहीं रही, लेकिन बढ़ी हुई नमी के कारण असहजता महसूस की गई।
आज शाम को भी हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दो से छह अगस्त के बीच 250 मिलमीटर बारिश रिकार्ड की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह आर्द्रता 88 प्रतिशत रिकार्ड की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
नौ अगस्त को तेज बारिश होगी
आठ और नौ अगस्त को भी सामान्यतः बादल छाए रहने तथा कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। विशेष रूप से नौ अगस्त को वर्षा की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। ऐसे में धूप और उमस के बावजूद बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Gorakhpur Weather Today: गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला, आज छिटपुट तो कल होगी तेज बारिश - gorakhpur weather heavy rain expected this weekend

Om Prakash Rajbhar accuses SP of evading debate in Uttar Pradesh

Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.


