लखनऊ में लावारिश खड़ी कार से बरामद हुआ शव, पुलिस के लिए चुनौती बनी शिनाख्त
लखनऊ में लावारिश खड़ी कार से बरामद हुआ शव, पुलिस के लिए चुनौती बनी शिनाख्त आशियाना थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे के पास तीन दिनों से खड़ी थी कार. दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. By ETV Bharat Uttar P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में लावारिश खड़ी कार से बरामद हुआ शव, पुलिस के लिए चुनौती बनी शिनाख्त
आशियाना थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे के पास तीन दिनों से खड़ी थी कार. दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 7, 2026 at 11:23 AM IST
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे के पास गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लावारिस खड़ी एक कार के भीतर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. बताया जा रहा कि कार पिछले तीन दिनों से एक ही स्थान पर खड़ी थी. कार से तेज दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी. कार मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
बताया गया कि आशियाना थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे के पास एक कार कई दिनों से खड़ी थी. आबादी से हटकर कार के खड़े होने से किसी ने खास ध्यान नहीं दिया. गुरुवार रात कार के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी तो स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. किसी ने यह सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कार की जांच की.
पुलिस की जांच के दौरान कार के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. शव काफी पुराना होने के कारण सड़ने लगा था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद फॉरेंसिक टीम बुला कर साक्ष्य जुटाए गए. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया. जांच के दौरान कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 33 BB 8989 रायबरेली आरटीओ दर्ज है.
डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि सालेहनगर चौराहे के पास खड़ी लावारिश कार से शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है. कार के नंबर के आधार पर कार स्वामी और बरामद शव के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी; 40 साल से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार

यूपी चुनाव: 'सपा के साथ जल्द फाइनल हो गठबंधन', कांग्रेस सांसदों की आलाकमान को नसीहत

यूपी में ब्राह्मणों के साथ से ही सधेगा सत्ता का ‘समीकरण’, सपा-बसपा भी बना रही जीत का फॉर्मूला - up assembly elections parties vie for crucial brahmin vote


