होमशिक्षा-करियरPDA में 'A' का मतलब अब आधी आबादी: डिंपल यादव बोलीं- यूपी में सपा सरकार आने पर महिलाओं को देंगे 40-40 हजार - samajwadi party mp dimple yadav says a in pda means aadhi aabadi
शिक्षा-करियर

PDA में 'A' का मतलब अब आधी आबादी: डिंपल यादव बोलीं- यूपी में सपा सरकार आने पर महिलाओं को देंगे 40-40 हजार - samajwadi party mp dimple yadav says a in pda means aadhi aabadi

PDA में 'A' का मतलब अब आधी आबादी: डिंपल यादव बोलीं- यूपी में सपा सरकार आने पर महिलाओं को देंगे 40-40 हजार Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में…

Jagran के अनुसार26 अगस्त 2026 को 11:22 am बजे
PDA में 'A' का मतलब अब आधी आबादी: डिंपल यादव बोलीं- यूपी में सपा सरकार आने पर महिलाओं को देंगे 40-40 हजार - samajwadi party mp dimple yadav says a in pda means aadhi aabadi

सौजन्य से:- Jagran

PDA में 'A' का मतलब अब आधी आबादी: डिंपल यादव बोलीं- यूपी में सपा सरकार आने पर महिलाओं को देंगे 40-40 हजार

Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं।

HighLights

- समाजवादी पार्टी कार्यालय में आधी आबादी का बड़ा समारोह

- डिंपल यादव ने स्त्री शब्द में बेटी, बहन, मां और हर महिला को समेटा

- सांसद डिंपल यादव ने PDA में ए को मतलब बताया आधी आबादी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में महिलाओं को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ पार्टी की वरीयता को भी सामने रखा।

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने इस अवसर पर पीडीए में ए की नई परिभाषा को भी बताया। जिससे पता चलता है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा 2027 के चुनाव में आधी आबादी पर अधिक फोकस कर रही है। पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हमने PDA के 'A' में आधी आबादी को शामिल किया है।

आधी आबादी का सम्मान किया जाएगा। हम स्त्री सम्मान समृद्धि योजना की शुरूआत करेंगे। इसमें प्रदेश की महिलाओं को 40,000 रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में सपा सरकार आने पर योजना शुरू करेंगे।

महिलाओं और बेटियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं और बेटियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' लाई जाएगी। इसके तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही 12वीं पास करने वाली छात्राओं को भी लैपटॉप दिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं। इसके तहत 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को शुरुआती तौर पर सालाना ₹40,000 की आर्थिक सहायता (पेंशन) दी जाएगी।

जिसमें हर वर्ष बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उत्तर प्रदेश में राजकीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा तथा गोमती रिवरफ्रंट पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सपा की नई रणनीति: 'सिंपल' डिंपल के जरिए पार्टी गढ़ रही नया राजनीतिक चेहरा, सौम्य छवि से 2027 चुनाव जीतने की तैयारी

यह भी पढ़ें- 'सरकार भी झुकती है, झुकाने वाला चाहिए', एंटी-पेपर लीक बिल पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें