होमविकासदिल्ली-NCR में बादल, यूपी-MP में भारी बारिश... 24 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मॉनसून, लेटेस्ट IMD अपडेट
विकास

दिल्ली-NCR में बादल, यूपी-MP में भारी बारिश... 24 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मॉनसून, लेटेस्ट IMD अपडेट

देश के कई हिस्सों में 21 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने मध्य, उत्तर और उत्तर पूर्व भारत के कई इलाकों में भार…

AajTak के अनुसार21 अगस्त 2026 को 10:55 pm बजे
दिल्ली-NCR में बादल, यूपी-MP में भारी बारिश... 24 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मॉनसून, लेटेस्ट IMD अपडेट

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

देश के कई हिस्सों में 21 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने मध्य, उत्तर और उत्तर पूर्व भारत के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश का प्रमुख कारण है. इसका असर मध्य भारत के मौसम पर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है.

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में 24 अगस्त तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लिए तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इटावा, औरेया, कानपुर, कौशांबी समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट है. ललितपुर, झांसी से लेकर हमीरपुर तक आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के अन्य इलाकों में भी मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा मॉनसून ट्रफ भी सक्रिय है. उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में बना पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ा रहा है. उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी असम के ऊपर बने ऊपरी हवा के साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बारिश को बढ़ावा दे रहे हैं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है.

Advertisement

उत्तर पूर्वी राज्यों में कई जगह बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में भी मॉनसून की गतिविधि तेज रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान भी देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, असम, नागालैंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई.

दक्षिणी राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश

इस बीच, प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में सतह पर तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिणी राज्यों के कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, उत्तर, मध्य और उत्तर पूर्व भारत में बारिश का यह दौर वीकेंड तक जारी रह सकता है. बिहार में शुक्रवार के बाद गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, ओडिशा में 23 अगस्त के आसपास एक बार फिर बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आसपास के पूर्वी राज्यों समेत मध्य भारत के कई इलाके अगले कुछ दिनों तक तेज मॉनसूनी बारिश की चपेट में रह सकते हैं. भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव, स्थानीय बाढ़, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क-रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें